Latest

भगवान ने अमृत वर्षा कर धूल से दिलाई राहत वरना जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के भरोसे तो जनता रहती त्रस्त

कटनी। जी हां आज भगवान ने अमृत वर्षा कर शहरवासियों को धूल से राहत दिलाने का काम किया है। गौरतलब है कि शहर में सीवर लाइन के साथ साथ रेलवे के ग्रेड सेपरेटर का काम चल रहा है। जिसके कारण शहर से लेकर उपनगरीय क्षेत्र तथा उससे लगे क्षेत्रों की सड़के धूल से सन चुकि हैं। दिन रात सड़कों पर धूल के गुब्बार उठ रहे हैं। जनता सड़कों का पुर्ननिर्माण होने तक सड़क पर पानी का छिड़काव करने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से रोज गुहार लगाती है लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही और लोग धूल के गुब्बार के बीच सड़कों पर आवागमन करने मजबूर हैं। उधर भगवान भी समझ गया कि यह तो कटनी है, यहां तो जनप्रतिनिधि व अधिकारी कोई गंभीर नहीं है, ऐसे में मुझे ही कुछ करना चाहिए। इसलिए भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली और भगवान की अमृत वर्षा से सड़कों पर जमा धूल शांत हुई। हालांकि भगवान की यह राहत शायद कल तक चले। इसके बाद फिर स्थिति जस की तस हो जाएगी।

 

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक