Site icon Yashbharat.com

GNT कटनी के स्टेशन साउथ, KMZ एवं मुख्य स्टेशन को जोड़ने वाले ब्रिज के सर्वे हेतु 77.19 लाख के टेंडर जारी

jabalpur fly over bridge

GNT Rail News कटनी के तीनों स्टेशन साउथ, मुड़वारा एवं मुख्य स्टेशन को जोड़ने वाले ब्रिज के सर्वे हेतु 77.19 लाख के टेंडर जारी हुए हैं। पूर्व में लगातार मुख्यमंत्री के समक्ष एवं मप्र विधानसभा में कटनी-मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल द्वारा इस विषय को उठाया जाता रहा कि कटनी के चारों ओर रेलवे लाइन से जहां कटनी को आवागमन से लेकर रेलवे के महत्वपूर्ण जंक्शन होने का फायदा है वही सड़क यातायात में आवागमन के लिए परेशानी भी बनी रहती है, अतः कटनी के चहुमुखी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है कि कटनी के तीनों स्टेशन को जोड़ने वाले एक ब्रिज का निर्माण किया जाए।

जिससे ना सिर्फ मुड़वारा स्टेशन साउथ स्टेशन मुख्य स्टेशन के साथ-साथ भविष्य में बनने वाले न्यू कटनी स्टेशन सहित चारों स्टेशन आपस में जुड़ सकेंगे और आवागमन में आसानी होगी बल्कि इन क्षेत्रों के निवासियों के भी आवागमन के लिए एक बहुत बड़ी सुविधा उपलब्ध हो जाएगी और मेन रोड का ट्रैफिक दबाव भी कम हो जाएगा।

कटनी में मुख्यमंत्री की सभा में विधायक श्री जयसवाल द्वारा इस मांग को उठाए जाने पर माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा इस हेतु 6 फरवरी 2021 की कटनी की आम सभा में मंगल नगर झर्रा टिकुरिया एवं गायत्री नगर से सिविल लाइन को जोड़ने वाले आरओबी निर्माण की की गई स्वीकृति की घोषणा (C0493) की गई थी एवं माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा अनुसार 2023- 24 के बजट में सर्वे हेतु राशि का प्रावधान भी किया गया था अब इस दिशा में आगामी कार्यवाही संपन्न करते हुए सर्वे हेतु 77 लाख 19 हजार रुपए राशि के टेंडर जारी कर दिए गए हैं।

पिछले वर्षों में मिशन चौक के सागर पुल पर एवं लमतरा फाटक पर आरओबी का निर्माण हुआ है, इसके अतिरिक्त कटनी के मझगवॉ फाटक पर (जो लगभग पूर्णता की ओर है) एवं मैहर एवं जबलपुर रोड पर दो ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य प्रारम्भ है .

कटनी-मुड़वारा विधायक संदीप जायसवाल द्वारा विश्वास व्यक्त किया कि कटनी नगर के तीनों रेलवे स्टेशनों को जोड़े जाने के प्रस्तावित रेल ओव्हर ब्रिज के सर्वे कार्य के टेंडर होने और तकनीकी स्वीकृति इत्यादि पूर्ण होने के उपरांत जल्द से जल्द इस ओवरब्रिज का निर्माण कार्य प्रारंभ होकर पूर्ण होगा एवं जनता को एक नई सौगात मिलेगी।

Exit mobile version