Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

7th pay commission; इस सरकार ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा, DA में 11 फीसद की बढ़ोतरी, सितंबर से मिलेगी बढ़ी हुई सैलरी

7th pay commission Gift To State Employees गुजरात  में राज्य कर्मचारियों  की लगातार मांग के बाद अब सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला लिया है, दरअसल सरकार  ने सोमवार को 1 जुलाई से अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए 7th pay commission महंगाई भत्ते में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा की। इसके साथ, नई DA दर मूल वेतन (basic salary) के 17 प्रतिशत से बढ़कर 28 प्रतिशत हो जाएगी। मामले में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों (pensioners) को दिए जा रहे समान के बराबर है।

गुजरात के मुख्यमंत्री नितिन पटेल (CM Nitin patel) ने कहा कि केंद्र सरकार ने जुलाई में, अपने कर्मचारियों के लिए DA 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत कर दिया था। चूंकि राज्य सरकार आमतौर पर केंद्रीय डीए दरों का पालन करती है और तदनुसार संशोधन करती है, हमने भी डीए को 17 प्रतिशत से बढ़ाकर 28 प्रतिशत करने का निर्णय लिया है। DA 1 ​​जुलाई से प्रभावी होगा।

इस DA संशोधन से लगभग 9.61 लाख राज्य सरकार और पंचायत कर्मचारियों के साथ-साथ 7वें वेतन आयोग के तहत कवर किए गए 4.5 लाख पेंशनभोगियों को लाभ होगा। इस बढ़ोतरी से राज्य के खजाने पर हर महीने 378 करोड़ रुपये खर्च होंगे। नया डीए वेतन सितंबर में देय होगा। उन्होंने कहा कि जुलाई का बकाया अक्टूबर में और अगस्त का बकाया अगले साल जनवरी में दिया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम