katni

Ganja: वाहन चेकिंग दौरान पिट्टू बैग चेक करने पर मिला गांजा

Ganja: वाहन चेकिंग दौरान पिट्टू बैग चेक करने पर  गांजा मिला।   पुलिस अधीक्षक महोदय कटनी, अभिजीत कुमार रंजन जी के द्वारा विधानसभा चुनाव नजदीक होने के कारण अवैध शराब, जुआ, सट्टा, अवैध शस्त्र को लेकर आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये हैं।

जिसके परिपालन में अ0पु0अ0 महोदय  मनोज केडिया, श्रीमान एसडीओपी महोदय विजयराघवगढ़   कृष्णपाल सिंह तथा थाना प्रभारी बरही  अरविंद चौबे के मार्गदर्शन में दिनांक 16.10.23 को पुलिस चौकी खतौली थाना बरही मैं फॉरेस्ट नाका के पास वाहन चेकिंग दौरान एक मोटरसाइकिल चालक से मोटरसाइकिल के संबंध में कागजात मांगे गए जो भागने का प्रयास किया जिसे हमराही स्टाफ की मदद से पकड़ा गया एवं बैग चेक करने पर बैग में खाकी रंग की टेप से लिपटा 500 ग्राम गांजा कीमती ₹5000 बरामद किया गया आरोपी राकेश चौधरी पिता बालकदास चौधरी उम्र 35 साल निवासी ताला थाना मानपुर जिला उमरिया के कब्जे से अवैध मादक पदार्थ गांजा 500 ग्राम कीमती ₹5000 एवं एक मोटरसाइकिल कीमती ₹40000 जप्त की गई आरोपी राकेश चौधरी के विरुद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर विवेचना में लिया गया

Back to top button