धर्म

Ganesh Chaturthi 2020: बनेंगे रुके हुए काम, दूर होंगे विघ्न, ऐसे मनाएं गणपति को

Ganesh Chaturthi 2020: गणेश चतुर्थी, यानि कि गणपति बप्पा मोरिया का जन्मदिन। गणेश भगवान को सभी देवताओं में प्रथम पूज्य कहा गया है।

किसी भी मांगलिक कार्य में सबसे पहले गणपति को साधा जाता है। भगवान गणेश को निमंत्रण दिया जाता है।

कहते हैं कि गणेश जी को मना लिया तो मानो सबकुछ निर्विघ्न मानिए। ज्योतिष में गणपति का संबंध केतु ग्रह के साथ बताया गया है।

कहा जाता है कि गणपति के दोनों हाथ राहू और केतु को प्रदर्शित करते हैं। ऐसे में प्रथम पूज्य गणपति का आशीर्वाद आपको लेना ही चाहिए।

क्योंकि गणपति बप्पा भक्तों पर असीम कृपा करते हैं। 22 अगस्त को गणेश चतुर्थी आने वाली है,

ऐसे में गणपति से कैसे पाएं भक्ति का आशीर्वाद 

  1. यदि आपका कोई काम बार बार रुक जाता है या फिर उसमें कोई विघ्न आ जाता है तो गणपति बप्पा को 5 नारियल का हार चढ़ाये।

  2. किसी महत्वपूर्ण कार्य मे सफलता चाहिए तो बप्पा के चरणों मे कच्चा सूत अर्पित करें। कार्य के लिये जाते समय इस पर 7 गांठ लगा लें, पर्स में रखकर ले जाएं। कार्य सफल होगा।

  3. गणपति का जल से अभिषेक करने से आपका रूठा हुआ भाग्य चमक जाता है।

  4. गणपति को दूर्वा प्रिय है। अतः व्यापार को सफल बनाना है तो गणपति को अर्पित की हुई दूर्वा अपने गल्ले या पर्स में रखने से व्यापार में लाभ होता है।

  5. जिस व्यक्ति को क्रोध अधिक आता हो उसके हाथों से गणपति को रक्त पुष्प अर्पित करवाएं। क्रोध शांत होने लगेगा।

  6. जीवन में हर ओर से सफलता के लिये नियमित 43 डेज तक गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

ये सभी उपाय श्रद्धा और सच्चे मन के साथ किए जाने जरूरी हैं। कहते हैं मन हो चंगो तो कठौती में गंगा। आपका मन सच्चा होना जरूरी है।

मान्यताओं पर आधारित संकलन

 

Back to top button