ganesh chaturthi पर 19 सितंबर को अवकाश, भोपाल में जारी हुआ आदेश, अन्य जिलों में भी जारी होंगे आदेश

22 08 2020 ganesh pujan 20652599
ganesh chaturthi मध्यप्रदेश राज्य शासन द्वारा स्थानीय अवकाश के तहत मंगलवार, 19 सितम्बर को गणेश चतुर्थी को भोपाल जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। सम्भव है अन्य जिलों के कलेक्टर भी तदाशय का आदेश जारी करेंगे।
इसी प्रकार अन्य स्थानीय अवकाशों में बुधवार 25 अक्टूबर को दशहरा का दूसरा दिन (दुर्गा विसर्जन) और सोमवार 13 नवंबर को दीपावली का दूसरा दिन के लिए संपूर्ण भोपाल जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस 3 दिसम्बर 2023 को रविवार होने के कारण केवल भोपाल शहर के लिए स्थानीय अवकाश की सूची में शामिल नहीं किया गया है।

जानिए गणेश चतुर्थी का शुभ मुहूर्त

चतुर्थी तिथि 18 सितंबर 2023 को दोपहर 12 बजकर 39 मिनट से प्रारंभ होगी और 19 सितंबर को दोपहर 01 बजकर 43 मिनट पर समाप्त होगी। गणेश स्थापना या पूजन का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 01 मिनट से दोपहर 01 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। मुहूर्त की कुल अवधि 02 घंटे 27 मिनट की है।
इसे भी पढ़ें-  MLC चुनाव के नतीजों के बाद कांग्रेस पर बीजेपी का तंज: अमित शाह बोले-28 में से कितनी सीटें जीतीं... 0; बैलेट बॉक्स इस्तीफा दो