Friendship Day 2021 Date: भारत में इस साल कब मनाया जाएगा फ्रेंडशिप डे?

नई दिल्ली,। Friendship Day 2021 Date: फ्रेंडशिप डे हर साल दुनियाभर के कई देशों में बड़े जज़्बे के साथ मनाया जाता है। इस दिन दोस्ती के जश्न को मनाया जाता है। दुनिया में दोस्ती एक ऐसा रिश्ता है जो सबसे अनमोल होता है। यह भले ही खून का रिश्ता नहीं होता लेकिन दिल के सबसे करीब होता है। इसलिए अगर आपके पास ऐसा दोस्त है, जो हर वक्त और किसी भी स्थिति में आपके लिए हाज़िर होता है, तो अपने आपके खुशकिस्मत मानिएं।

भारत में कब है फ्रेंडशिप डे

भारत में इस साल 01 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। भारत में हर साल इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। वहीं कुछ देश इसे 30 जुलाई को मनाते हैं। यह दिन खासतौर पर बच्चों के लिए खास होता है, वे बड़े उत्साह के साथ इस त्योहार को मनाने के लिए अपने दोस्तों को विश करते हैं। इस मौके पर दोस्त एक दूसरे को तोहफे देकर या फिर पार्टी करके सिलेब्रेट करते हैं। भारत में स्कूल के बच्चे एक दूसरे को फ्रेंडशिप बैंड्स गिफ्ट करके इस दिन को खास बनाते हैं।

कैसे हुई फ्रेंडशिप डे की शुरुआत

वैसे तो फ्रेंडशिप डे का जश्न दुनियाभर के कई देशों में मनता है, लेकिन असल में इसकी शुरुआत परागुआ में हुई। यहां पहली बार 1958 में अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाए जाने का प्रस्ताव पेश किया गया था। साथ ही यह भी माना जाता है कि 1930 में जॉयस हॉल ने हॉल्मार्क कार्ड्स से इसकी शुरुआत की थी। जिसके बाद ही संयुक्त राष्ट्र ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाने का ऐलान किया था। हालांकि, भारत में इसे अगस्त के पहले रविवार को ही मनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें-  भारत-पाक बॉर्डर के पास रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका: श्रीगंगानगर में अनूपगढ़-सूरतगढ़ लाइन के दो पिलर उड़े; ISI और आतंकी शहजाद भट्टी नेटवर्क पर संदेह

अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे

अलग-अलग देशों में इस दिन को अलग तरह से मनाया जाता है। यूनाइटेड नेशन्स ने 30 जुलाई को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडिशप डे मनाने का ऐलान किया था। हालांकि, भारत सहित कई दक्षिण एशियाई देशों में अगस्त के पहले रविवार को ही फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। वहीं, ओहायो का ओर्बलिन इसे हर साल 8 अप्रैल को ही मना लेता है।