katniमध्यप्रदेश

सिमको के सामाजिक सरोकार से नन्हवारा में निशुल्क नेत्र जांच शिविर

सिमको के सामाजिक सरोकार से नन्हवारा में निशुल्क नेत्र जांच शिवि

कटनी-राहत हेल्थ विज़न मिशन के अंतर्गत सिमको के सहयोग से ग्राम पंचायत नन्हवारा में विशाल निःशुल्क नेत्र जाँच शिविर का सफल आयोजन किया गया यह शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सशक्त बनाने की दिशा में सिमको की संवेदनशील और जिम्मेदार सामाजिक सोच को दर्शाता है 17 दिसम्बर 2025 को ग्राम पंचायत नन्हवारा स्वास्थ्य केन्द्र में आयोजित इस शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञों द्वारा ग्रामीणों की गहन जाँच की गई मोतियाबिंद कांचियाबिंद नाखूना आँखों से पानी आना धुंधला दिखना जैसी समस्याओं से ग्रसित लोगों को निःशुल्क परामर्श एवं उपचार सुविधा प्रदान की गई शिविर के दौरान 70 ग्रामीणों की नेत्र जाँच की गई जिनमें से 15 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु रेफर किया गया वहीं 25 जरूरतमंद मरीजों को सिमको द्वारा निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए जिससे कई परिवारों के चेहरों पर खुशी लौट आई कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री के. एन. ओझा सिमको रहे जिन्होंने कहा कि सिमको केवल औद्योगिक विकास ही नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है विशेष अतिथि श्री राम सोनी वि.गढ़ मंडल अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी रहे विशेष सहयोग समिति के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू का रहा शिविर का आयोजन नवांकुर संस्था राहत समर्पण सेवा समिति द्वारा किया गया कार्यक्रम में चंदन तिवारी सिमको एव ब्लॉक समन्यवक आरती गुप्ता डी. आर. सिंह बागरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे सिमको द्वारा किया गया यह मानवीय प्रयास ग्रामीण स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी उदाहरण है जो समाज के प्रति उसकी गहरी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Back to top button