france president फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों को उनकी पत्नी ने जमाया थप्पड़? वीडियो वायरल
france president फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों व उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के बीच हुई झड़प का वीडियो वायरल

france president फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और उनकी पत्नी ब्रिगिट मैक्रों के बीच हुई झड़प का वीडियो वायरल हो रहा है। मैक्रों 25 मई को वियतनाम दौरे पर पहुंचे थे। इसी दौरान हनोई के नोई बाई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनकी पत्नी ने उनका मुंह पकड़कर धकेल दिया।
पहले नकारा, फिर कहा- मजाक था
मैक्रों के ऑफिस एलिसी पैलेस ने इस पर टिप्पणी की है। शुरुआत में तो उन्होंने इसे नकारा, लेकिन बाद में इसे लेकर कहा कि यह बस दोनों के बीच हल्की-फुल्की तकरार थी। मैक्रों के एक करीबी सहयोगी ने AFP से कहा कि राष्ट्रपति और उनकी पत्नी हल्का-फुल्का मजाक कर रहे थे, लेकिन प्रो-रूसी ट्रोल्स ने इसे घरेलू विवाद के तौर पर पेश किया।
कुछ देर बाद हनोई में पत्रकारों से बात करते हुए मैक्रों ने कहा कि ये कोई झगड़ा नहीं था, बल्कि “हम आपस में मजाक कर रहे थे, जैसा अक्सर करते हैं।” यह घटना मैक्रों के दक्षिण-पूर्व एशिया दौरे की शुरुआत में हुई, जिसमें वह वियतनाम के बाद इंडोनेशिया और फिर सिंगापुर जाएंगे।
एसोसिएटेड प्रेस ने इस वीडियो को रिकॉर्ड किया है। घटना तब की है, जब दोनों विमान से उतरने की तैयारी कर रहे थे। वीडियो में दिखता है कि जैसे ही मैक्रों के प्लेन का दरवाजा खुलता है, ब्रिगिट मैक्रों का मुंह पकड़कर धकेल देती हैं। मैक्रों इस दौरान कुछ पल के लिए चौंकते हैं, फिर जल्दी से अपने आपको संभालते हुए बाहर के लोगों की तरफ हाथ हिलाते हैं।
इसके बाद ब्रिगिट भी पति के साथ बाहर आती हैं। वह मैक्रों के साथ प्लेन की सीढ़ियां से नीचे उतरती हैं। इस दौरान मैक्रों अपना हाथ उनकी तरफ बढ़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन वह इसे अनदेखा कर देती हैं।








