पूर्व मिस पुणे और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की भोपाल में संदिग्ध मौत; मां को भेजा था आखिरी मैसेज- मम्मी, मेरा जीवन नरक बन गया है
भोपाल: पूर्व मिस पुणे और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की भोपाल में संदिग्ध मौत; मां को भेजा था आखिरी मैसेज- मम्मी, मेरा जीवन नरक बन गया है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद चौंकाने वाला और दुखद मामला सामने आया है। कभी ग्लैमर की दुनिया में अपनी पहचान बनाने वाली, पूर्व मिस पुणे और तेलुगु फिल्म अभिनेत्री ट्विशा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। डेटिंग ऐप से शुरू हुई एक खूबसूरत लव स्टोरी का अंत इतनी जल्दी और इस तरह दर्दनाक मोड़ पर होगा, इसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी।
पूर्व मिस पुणे और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की भोपाल में संदिग्ध मौत; मां को भेजा था आखिरी मैसेज- मम्मी, मेरा जीवन नरक बन गया है
मौत से पहले ट्विशा द्वारा अपनी मां और दोस्तों को भेजे गए भावुक और दर्दभरे व्हाट्सऐप मैसेज अब पूरी कहानी पर कई गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि दहेज के लिए की गई हत्या है।
मल्टी-टैलेंटेड थीं ट्विशा: कॉर्पोरेट वर्ल्ड से लेकर फिल्मों तक का सफर
उत्तर प्रदेश के नोएडा की रहने वाली ट्विशा शर्मा सिर्फ एक आम गृहिणी नहीं थीं, बल्कि बेहद महत्वाकांक्षी और उच्च शिक्षित थीं। उन्होंने एमबीए (MBA) की पढ़ाई की थी और दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों में मार्केटिंग और कम्युनिकेशन के क्षेत्र में कई वर्षों तक शानदार काम किया था। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के मुताबिक, वह मुंबई की कंपनी ‘फ्लेवर पॉट फूड्स’ में मार्केटिंग मैनेजर और बाद में ‘जर्मन एकेडमी ऑफ डिजिटल एजुकेशन’ (DADB) में कम्युनिकेशन एंड ऑनबोर्डिंग मैनेजर के पद पर रहीं।
कॉर्पोरेट जगत के अलावा ट्विशा ने ग्लैमर की दुनिया में भी हाथ आजमाया था। वह पूर्व मिस पुणे रह चुकी थीं और उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘मुग्गुरु मोनागल्लू’ में एक अभिनेत्री के तौर पर काम किया था। इसके साथ ही वह एक प्रमाणित (Certified) योग प्रशिक्षक और विपश्यना मेडिटेशन की साधक भी थीं।
मुझे यहां क्यों भेजा मम्मी?’— आखिरी मैसेज खोल रहे हैं राज
ट्विशा की संदिग्ध मौत के बाद उनके मोबाइल से मिले व्हाट्सऐप चैट ने सबको झकझोर कर रख दिया है। इन संदेशों से साफ पता चलता है कि वह अपनी शादीशुदा जिंदगी में बेहद प्रताड़ित और “फंसा हुआ” महसूस कर रही थीं।
ट्विशा ने अपनी मां को भेजे एक मैसेज में लिखा था: “मुझे यहां क्यों भेजा? ये मुझसे बात तक नहीं कर रहा है।” वहीं एक अन्य बेहद भावुक संदेश में उन्होंने लिखा था: “मेरा जीवन नरक बन गया है मम्मी।” इसके अलावा अपने दोस्तों से की गई बातचीत में उन्होंने जिक्र किया था कि वह करियर छोड़कर सिर्फ घर पर बैठने के कारण भयंकर एंग्जायटी (चिंता) और डिप्रेशन का शिकार हो रही हैं और अपनी जिंदगी में दोबारा कुछ बड़ा करना चाहती हैं।
सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन, दोबारा पोस्टमार्टम की मांग
ट्विशा की मौत के बाद न्याय न मिलता देख उनके पीड़ित परिवार ने भोपाल में मुख्यमंत्री आवास (CM House) के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा और चचेरे भाई आशीष शर्मा ने स्थानीय पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस शुरुआत में एफआईआर (FIR) दर्ज करने में भी आनाकानी करती रही। परिवार ने मांग की है कि मामले की निष्पक्षता के लिए मृतका का दिल्ली एम्स (AIIMS) में दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए।
जांच के लिए SIT गठित, पति और सास पर हत्या का आरोप
मृतका के परिजनों ने ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का सीधा आरोप लगाया है। परिवार को अंदेशा है कि ससुराल पक्ष रसूखदार है, जिससे जांच प्रभावित हो सकती है।
मामले की गंभीरता और बढ़ते विवाद को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने इस हाई-प्रोफाइल केस की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ट्विशा के कॉल डिटेल, व्हाट्सऐप चैट और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर हर एंगल से गहनता से जांच की जा रही है। ‘सड़कें चलने के लिए हैं, तमाशा बनाने के लिए नहीं…’: CM योगी का बड़ा बयान, जगह कम है तो शिफ्ट में पढ़ें नमाज या संख्या नियंत्रित करें

