Wednesday, April 29, 2026
Latest:
Latest

Food Security Unit: खाद्य सुरक्षा दल ने किया रोहित स्वीट एवं बेकरी का निरीक्षण

कटनी।  कलेक्टर श्री अवि प्रसाद के निर्देशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत वर्षा ऋतु के दृष्टिगत खाद्य ,पेय पदार्थों में स्वच्छता एवं गुणवत्ता संबंधी जांच हेतु एसडीएम  प्रदीप मिश्रा,तहसीलदार  एस बी सिंह की उपस्थिति में माधव नगर स्थित रोहित स्वीट एवं बेकरी में निरीक्षण किया गया।

माधवनगर स्थित इस प्रतिष्ठान में नहीं मिली साफ-सफाई

            खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी ने बताया कि निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल में नियमानुसार साफ-सफाई नही पाई गई।इस हेतु अधिनियम की धारा 32 के तहत नोटिस दिया जा रहा है।मौके पर फैक्ट्री में निर्माण किए जा रहे पाव ब्रेड, खारा मीठा,क्रीम रोल एवं बेकरी में उपयोग किए जाने वाली क्रीम का नमूना मानक स्तर की जांच हेतु लिया गया जो राज्य खाद्य प्रयोगशाला भोपाल भेजा जा रहा है।

            रिपोर्ट प्राप्त होने पर अग्रिम कारवाई की जावेगी । सूचना सुधार नोटिस का नियमानुसार 14 दिवस में पालन नहीं करने पर लाइसेंस सस्पेंड की कारवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा कलेक्टर के निर्देशानुसार सतत् कार्रवाई जारी

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम