FM in Katni कटनी और पन्ना को FM रेडियो की सौगात, सांसद वीडी शर्मा ने जताया आभार

FM in Katni। सांसद एवं भाजपा प्रदेशाध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कटनी जिले की वर्षों पुरानी मांग को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित कराते कटनी में एफएम रेडियो की सौगात दिलाई है। सांसद श्री वीडी शर्मा ने खजुराहो संसदीय क्षेत्र के पन्ना और मुडवारा (कटनी) को FM चैनल की सौगात के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री श्री अनुराग ठाकुर एवं राज्यमंत्री श्री एल. मुरुगन का क्षेत्र की जनता की ओर से हार्दिक आभार जताया।
कटनी में रेडियो श्रोता संघ भी निरन्तर एफएम के लिए मांग करता आ रहा आज पूरे कटनी जिला वासियों की मांग पूरी होने जा रही है। इस एफएम चैनल के प्रारंभ होने से स्थानीय संस्कृति, बोली, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का विस्तार होगा। इसके साथ ही पन्ना एवं मुडवारा (कटनी) के नागरिक विभिन्न प्रकार के नवाचार हेतु प्रेरित भी होंगे।








