
FM in Katni अब कटनी भी रेडियो के लोकप्रिय वर्जन एफ़एम से अछूता नहीं है। शहर को एफ एम की सौगात प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा समारोह में वर्चुअली शामिल होकर दी गई। पूरे देश में 98 एफएम रेडियो स्टेशन आज प्रारंभ हुए जिसमे कटनी खजुराहो लोकसभा के दो शहर पन्ना तथा कटनी शामिल थे। कटनी में दूरदर्शन अनुप्रसारण केन्द्र में एक समारोह में एफएम की शुरूआत की गई।
कटनी में 100 वाट के विविध भारती एफएम 100.1 मेगाहर्टस पर यह एफएम सुना जा सकेगा जिसकी रेंज करीब 15 किलोमीटर होगी। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल इस कार्यक्रम से जुड़ कर सभी एमफएम रेडियो चैनल वाले शहरों के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

पीएम मोदी ने कहा कि टेक्नालाजी में हमने बीते सालों मे जो कार्य किये है वह अनुकरणीय हैं साथ ही यह तकनीक लोगों की जानकारी तथा उनके कार्यों में सहायक बने यही उद्देश्य है। आज कोई भी खबर तुरंत पूरी दुनिया में घर घर तक पहुंच जाती है। देश के सुदूर क्षेत्रों में कोई भी घटना दुर्घटना तकनीक के माध्यम से देश भर में पहुंच जाती है ।
कई बार यह जानकारी सरकार के लिए बेहद महत्वपूर्ण होती है । समय पर सरकार अपने कार्य में जुट जाती है। लोगों को किसी भी परेशानी से निकालने के लिए तकनीक से सहायता पहुंचाने में मदद मिलती है। इससे पहले सिविल लाइन स्थित दूरदर्शन अनुप्रसारण केन्द्र में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टंडन, कलेक्टर अवि प्रसाद, केडीए अध्यक्ष पीतांबर टोपनानी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामरतन पायल, प्रसाद भारती के डायरेक्टर अनिल लखेरा, सीनियर टेकनीशियन दिनेश कुमार, एलएन वैद्य आदि ने एमएम प्रसारण का विधिवत शुभारंभ किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने इस उपलब्धि के लिए सांसद वीडी शर्मा का आभार जताया साथ ही कटनी रेडियो श्रोता संघ के द्वारा निरंतर उठाई गई एमएम की मांग के लिए उनका आभार व्यक्त किया साथ ही बधाई दी। इस अवसर पर,उपाध्यक्ष मृदुल द्विवेदी, रणवीर कर्ण, अंकिता तिवारी, अम्बरीष वर्मा, यज्ञ दत्त मिश्रा, मृदुल मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी, मनोज नौगरया, सांसद सहायक विकास द्विवेदी वीरेंद्र खंपरिया, वागीश आनंद, मनीष दुबे, सुरेश रोचलानी, मयंक गुप्ता, अवकाश जायसवाल, ओमप्रकाश अहिरवार, सपना सरावगी, शिल्पी सोनी, संजय चौदहा, सौरभ अग्रवाल, संकल्प अग्रवाल, आशीष तिवारी, अहमद बक्स आकाशवाणी श्रोता संघ के अध्यक्ष अनिल ताम्रकार के साथ सदस्य उपस्थित रहे।
एफएम के बाद अब छोटे रेडियो स्टेशन की बंधी उम्मीद
एफएम का प्रसारण शुरू हुआ है लेकिन ट्रांसमीटर लगने के बाद अब छोटे शहरों का अब अपना रेडियो स्टेशन होगा। ऐसे कलाकार जो रेडियो के माध्यम से अपनी बात लोगों तक रखना चाहते हैं, उनके सपने पूरे होंगे। दरअसल केंद्र सरकार ने देशभर के 236 छोटे शहरों में एफएम रेडियो स्टेशन स्थापित करने के लिए रेडियो फ्रिक्वेंसी नीलाम करने का निर्णय लिया है। इसमें कटनी भी शामिल है। केंद्र सरकार के इस निर्णय के बाद शहर सहित जिलेभर के रेडियोप्रेमियों को आज एफएम चैनल की सौगात मिल गई। अब ट्रांसमीटर के बाद रेडिये स्टेशन इसके लिए जरुरी है यह तभी होगा जब निजी एफएम रेडियो स्थापित करने के लिए लोग रुचि लें। केंद्र सरकार ने एफएम चैनलों के लिए फ्रिक्वेंसी नीलामी करने देशभर के विभिन्न शहरों को शामिल किया है। शहर में निजी एफएम चालू करने वाली एजेंसियां सरकार से नीलामी में फ्रिक्वेंसी ले सकते हैं। बतादें कि देश के 236 शहरों में 683 एफ एम रेडियो चैनलों की नीलामी की स्वीकृति प्रदान की गई है। मध्यप्रदेश के कटनी समेत 19 शहरों के 58 चैनल शामिल हैं। नीलामी की यह प्रक्रिया तीसरे चरण की है। इससे उन शहरों को खास तौर पर फायदा होगा, जिनमें अब तक कोई निजी एफ एम रेडियो चैनल नहीं है।








