Latest

Flight Service: 25 मई से शुरू होंगी घरेलू उड़ानें

नई दिल्ली । लॉकडाउन के कारण करीब दो महीने से देशभर में बंद हवाई सेवाएं अब 25 मई से एक बार फिर शुरु होंगी।  इसकी जानकारी खुद नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर के दी है। लॉकडाउन के कारण राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी लगी हुई है। हाल ही में सरकार ने रेल सेवा की फिर से शुरुआत की और अब घरेलू उड़ानें भी 25 मई यानी सोमवार से शुरू होंगी।

हरदीप पुरी ने कहा कि सोमवार 25 मई 2020 से घरेलू उड़ानें शुरू हो जाएंगी। सभी हवाई अड्डों को सूचना दी जा रही है। यात्रियों के लिए SOP भी जारी किया जा रहा है। हरदीप पुरी ने जानकारी दी है कि 25 मई से चरणबद्ध तरीके से देश में विमान सेवाएं शुरू की जाएंगी। एयरपोर्ट्स और विमान कंपनियों को तैयार रहने को कहा।

Back to top button