Friday, May 15, 2026
Latest:
katniLatest

NH-30 पर भीषण हादसे में पांच की मौत, 10 घायल, कटनी का था परिवार

कटनी। अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहा कटनी जिले का एक परिवार राष्ट्रीय राजमार्ग NH-30 पर हुए भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रैक्स क्रूजर (MP 20 ZY 2807) में करीब 20 लोग सवार थे। ये सभी कटनी के एनकेजे पकरिया से प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) में 4 जनवरी से शुरू हो रहे माघ मेले में शामिल होने जा रहे थे। सभी को संगम में स्नान करना था। ग्राम तिलोरा के पास हाईवे पर वाहन आगे चल रहे कंटेनर में पीछे जा घुसा। मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोग और पुलिसबल तुरंत मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। एक की रास्ते में मौत हो गई, वहीं एक अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मेहर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निवार के पास तेज रफ्तार वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़े कंटेनर से जा टकराया। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को कटनी रेफर किया गया। उपचार के दौरान दो घायलों की जबलपुर में मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। मृतकों की पहचान संतलाल पटेल (55), राजा पटेल (32), भेकू पटेल (58) एवं वाहन चालक जतव सिंह के रूप में हुई है। सभी मृतक कटनी जिले के NKJ पंडरिया गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।

हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया गया कि वाहन में सवार सभी लोग एक ही परिवार के थे बताया गया कि वह अपने दिवंगत परिजन की अस्थियां विसर्जित करने प्रयागराज जा रहे थे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मेहर थाना पुलिस एवं हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम