katniमध्यप्रदेश

दो माह से खुला पड़ा पांच फीट गहरा नाला बना हादसों का इंतजार, बारिश में बढ़ा खतरा; स्थानीय लोगों ने नगर निगम से की तत्काल मरम्मत की मांग

माह से खुला पड़ा पांच फीट गहरा नाला बना हादसों का इंतजार, बारिश में बढ़ा खतरा; स्थानीय लोगों ने नगर निगम से की तत्काल मरम्मत की मां

कटनी। शहर के माधव नगर गेट के समीप रिलायंस पेट्रोल पंप के बाहर नगर निगम द्वारा करीब दो माह पूर्व नाले की खुदाई कराई गई थी, लेकिन आज तक इसे दुरुस्त नहीं किया गया है। सड़क किनारे बना यह करीब पांच फीट गहरा गड्ढा अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है।

बारिश का दौर शुरू होने के साथ ही स्थानीय लोगों की चिंता और बढ़ गई है। उनका कहना है कि बारिश के दौरान गड्ढे में पानी भर जाने से इसकी गहराई दिखाई नहीं देगी, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग और वाहन गुजरते हैं, ऐसे में दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।

स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जनहित को देखते हुए नाले की मरम्मत एवं सड़क का सुधार कार्य तत्काल कराया जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

शहरवासियों का कहना है कि कुछ वर्ष पूर्व माधव नगर क्षेत्र की तत्कालीन ग्राम पंचायत में खुले नाले में गिरने से पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत हो गई थी। ऐसी दुखद घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए नगर निगम को गंभीरता दिखाते हुए शीघ्र आवश्यक कार्रवाई करनी चाहिए। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते सुधार कार्य नहीं कराया गया तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

Back to top button