Site icon Yashbharat.com

Firing in Mosque: नाइजीरिया में मस्जिद के भीतर भीषण गोलीबारी, नमाज पढ़ने आए 18 लोगों की मौत, हमलावर फरार

Sena Rituals In India

Firing in Nigeria Mosque: अफ्रीकी देश नाइजीरिया के उत्तरी हिस्से में सोमवार को सुबह की नमाज के दौरान एक मस्जिद पर बंदूकधारियों ने हमला कर दिया, जिसमें नमाज पढ़ने आए 18 लोगों की मौत हो गई।

स्थानीय अधिकारियों और पुलिस ने यह जानकारी दी है (Mosque Attack). यह हमला देश के नाइजर के माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के माजकुका गांव में हुआ. हमलावरों के जातीय फुलानी खानाबदोश चरवाहा समुदाय से होने को संदेह है, जो घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

इसी तरह की जातीय हिंसा में इस साल अब तक सैकड़ों लोगों की जान गई है. जातीय हिंसा की ये घटनाएं देश में पानी और जमीन के मुद्दे को लेकर दशकों से चल रहे संघर्ष का नतीजा हैं।

संघर्ष का शिकार बने फुलानी समुदाय के कुछ लोगों ने स्थानीय होसा कृषक समुदाय के लोगों के खिलाफ हथियार उठा लिए हैं।

(Nigeria Crime Incidents). माशेगू स्थानीय सरकारी क्षेत्र के अध्यक्ष अल्हासन इसाह ने ‘एपी’ से कहा, ‘हमलावरों ने मस्जिद को चारों ओर से घेर लिया और गोलीबारी करने लगे.’ उन्होंने बताया कि हमले में चार अन्य लोग घायल भी हुए हैं।

 

नाइजर के पुलिस आयुक्त कुर्यस ने सोमवार को बताया कि हमला ग्रामीणों और फुलानी चरवाहा समुदाय के बीच संघर्ष से जुड़ा है।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है…

Exit mobile version