Latestअंतराष्ट्रीयआईपीएल 2018

VIDEO:FIFA Worldcup दौरान बड़ा हादसा, मैच देखने आए लोगों को टैक्सी ने कुचला

मास्कोः विश्व कप के मैच देखने आए कुछ लोग भयानक हादसे का शिकार हो गए। फुटबाल विश्व कप की मेजबानी कर रहे रूस की राजधानी मास्को में शनिवार को एक टैक्सी लोगों की भीड़ में घुस गई जिसकी चपेट में आकर आठ लोग घायल हो गये।
Yashbharat

268035d4 8172 46ef 9268 05bb196342daफुटबॉल प्रेमी मैच देखने आए थे। अचानक एक तेज रफ्तार अनियंत्रित टैक्सी मास्को के रेड स्कवायर पर जुटे फुटबॉल प्रेमियों की भीड़ में घुस गई।

रूस की मीडिया के मुताबिक इस हादसे में मैक्सिको के दो, रूस के दो और यूक्रेन का कम से कम एक नागरिक घायल हुआ है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा आरोपी टैक्सी ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया है।
Yashbharat

 

आतंकी हमले का था खौफ
रूस में जारी फीफा विश्व कप पर आतंकी हमले का भी साया मंडरा रहा हैं।अमरीकी सरकार ने रूस में चल रहे फीफा विश्व कप के दौरान संभावित आतंकी हमले की चेतावनी दी है। अमरीकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को एक परामर्श में कहा है कि बड़े स्तर के आयोजन पर आंतकियों की नजरें हैं। विदेश विभाग नेएडवाइजरी जारी कर अपने नागरिकों को रूस न जाने के सलाह दी है।
Yashbharat
ड्राइवर को किया गिरफ्तार 
पूछताछ में ड्राइवर ने कहा कि उसने किसी उद्देश्य के तहत भीड़ में अपने वाहन को नहीं घुसाया था। घटना के बाद ड्राइवर ने भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।  प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक कार की चपेट में आकर घायल हुए कुछ लोग मैक्सिको टीम की जर्सी पहने हुए थे।

Leave a Reply

Back to top button