Site icon Yashbharat.com

बड़वारा नैगवां पुलिया के पास ट्रक और हाइव में भीषण भिड़ंत, राहवीर की मदद से ट्रक में फंसे घायलों को पुलिस ने निकाला,एक की मौत

IMG 20260528 WA0008

बड़वारा नैगवां पुलिया के पास ट्रक और हाइव में भीषण भिड़ंत, राहवीर की मदद से ट्रक में फंसे घायलों को पुलिस ने निकाला,एक की मौत

कटनी-जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नैगवां पुलिया के समीप आज 28 मई की सुबह लगभग 8 बजे एक ट्रक और हाईवा में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी की वाहनों के परखच्चे उड़ गए। हादसे के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल अवस्था में ट्रक के अंदर ही फंस गए। हादसे के तत्काल बाद वहां से गुजर रहे राहगीर ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बरवारा थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घायलों को ट्रक से निकलने का काम शुरू हुआ।

घटना से संबंध में जानकारी देते हुए बड़वारा थाना प्रभारी केके पटेल ने बताया की आज सुबह लगभग 8 बजे थाना क्षेत्र के नैगवा पुलिया के समीप ट्रक और हाईवा में टक्कर हुई। इसी बीच वहां से गुजर रहे रोहित रजक नामक राहवीर ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही बड़वारा पुलिस टीम वहां पर पहुंची और राहवीर रोहित की मदद से ट्रक के अंदर फंसे घायल विजयराघवगढ़ निवासी अमित कोल पिता रमेश कोल एवं सीधी निवासी राजा पिता लखपति यादव को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। हादसे में राजेंद्र कोल की मौत हो गई है। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज करते हुए अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

Exit mobile version