katniमध्यप्रदेश

महिला नेत्रियों ने उतारी भगवान श्री राम की आरती

महिला नेत्रियों ने उतारी भगवान श्री राम की आरत

कटनी। गोलाबाजार में हो रही रामलीला के दौरान सुदर्शना क्लब और भाजपा महिला मोर्चा की सदस्यों ने एक साथ मिलकर भगवान श्री राम, माता सीता और लक्ष्मण जी की भव्य आरती की। यह आयोजन गोलाबाजार की रामलीला में भक्ति और श्रद्धा का एक विशेष पल था। ​इस धार्मिक कार्यक्रम में सुदर्शना क्लब कई वरिष्ठ सदस्यों ने हिस्सा लिया। सभी सदस्यों ने पारंपरिक वेशभूषा में सजी झांकी के सामने आरती की, जिससे माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। ​आरती के बाद, सुदर्शना क्लब और भाजपा महिला मोर्चा ने भगवान से आशीर्वाद लिया तथा गोलबाजार रामलीला कमेटी के 140 वर्षों से रामलीला की परंपरा का निर्वहन करने के लिए कमेटी को साधुवाद दिया। आरती पूजन करने वालों में भाजपा महिला मोर्चा की हीरामणि बरसैंया, अल्का सरावगी, महिमा अग्रवाल, शान्ति शर्मा, नीराजना बाजपेयी, आरती चौबे, सुनीता कनकने कु. चित्रा बरसैंया सहित सुदर्शना क्लब की कई सदस्यों की उपस्थिति रही।

Back to top button