Latest

भय जाएगा, भरोसा आएगा’: बंगाल में अमित शाह का बड़ा दावा, बोले- जनता ने बदलाव के लिए किया वोट

कोलकाता: भय जाएगा, भरोसा आएगा’: बंगाल में अमित शाह का बड़ा दावा, बोले- जनता ने बदलाव के लिए किया वोट।  पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के बाद सियासी माहौल और गरमा गया है। दूसरे चरण से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोलकाता में प्रेस वार्ता कर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “बंगाल में अब भय जाने वाला है और भरोसा आने वाला है।

एमपीपीएससी प्रारंभिक परीक्षा 2026: त्रिस्तरीय जांच व्यवस्था लागू, अभ्यर्थियों को 90 मिनट पहले पहुंचना अनिवार्य

भय जाएगा, भरोसा आएगा’: बंगाल में अमित शाह का बड़ा दावा, बोले- जनता ने बदलाव के लिए किया वोट

अमित शाह ने पहले चरण में हुई बंपर वोटिंग के लिए राज्य की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों ने बदलाव के लिए मतदान किया है। उन्होंने इसे लोकतंत्र के लिए सकारात्मक संकेत बताया और कहा कि इस बार चुनाव अपेक्षाकृत शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए हैं।

प्रेस वार्ता के दौरान शाह ने चुनाव आयोग, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों और पश्चिम बंगाल पुलिस की सराहना की। उन्होंने कहा कि लंबे समय बाद ऐसा देखने को मिला है कि मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की बड़ी हिंसा या जनहानि नहीं हुई। उनके मुताबिक, यह बेहतर सुरक्षा व्यवस्था और समन्वय का परिणाम है।

इससे पहले अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी पोस्ट कर मतदाताओं की भागीदारी की तारीफ की थी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए।

शाह ने यह भी दावा किया कि यह मतदान राज्य में राजनीतिक बदलाव का संकेत है और आने वाले चरणों में यह रुझान और स्पष्ट होगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी आगामी चरणों के लिए पूरी तरह तैयार है।

अब 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण के मतदान पर सबकी नजरें टिकी हैं, जहां सियासी दल अपनी-अपनी रणनीतियों के साथ मैदान में उतरेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम