
FD news हर आदमी अपने आने वाले भविष्य के लिए निवेश जरूर करता है। खासतौर पर जहां पैसों सुरक्षित और ब्याज अच्छा मिले। ऐसे में लोगों की पहली पसंद बैंक और दूसरी बीमा कंपनी होती है। बैंक में कस्टमरों को निवेश के लिए कई ऑफर्स मिल जाते हैं। जिसमें ज्यादातर ग्राहक पैसा फिक्स्ड डिपॉजिट पर निवेश करते हैं। एफडी की खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का कोई जोखिम नहीं होता है। बैंकों द्वारा तय ब्याज हर साल मिलता है। हालांकि सरकारी, प्राइवेट, विदेशी और स्मॉल फाइनेंस बैकों का एफडी ब्याज अलग-अलग होता। लेकिन फिलहाल कुछ निजी बैंक दो से तीन साल फिक्स्ड डिपॉजिट पर बेहद अच्छा ब्याज दे रहे हैं। आइए जानते हैं किस प्राइवेट बैंक में एफडी पर कितना ब्याज मिलता है।
बैंक का नाम 2-3 साल की एफडी पर ब्याज दर
एक्सिस बैंक 5.4 प्रतिशत
बंधन बैंक 5.75 प्रतिशत
कैथोलिक सीरियन 5.25 प्रतिशत
सिटी यूनियन बैंक 5.75 प्रतिशत
डीसीबी बैंक 6.75 प्रतिशत
धनलक्ष्मी बैंक 5.4 प्रतिशत
फेडरल बैंक 5.35 प्रतिशत
एचडीएफसी बैंक 5.15 प्रतिशत
आईसीआईसीआई बैंक 5.15 प्रतिशत
आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 5.75 प्रतिशत
इंडसलेंड बैंक 6.5 प्रतिशत
जम्मू एंड कश्मीर बैंक 5.2 प्रतिशत
कर्नाटक बैंक 5.55 प्रतिशत
कोटक बैंक 5.1 प्रतिशत
करूर वैश्य बैंक 5.65 प्रतिशत
आरबीएल बैंक 6.75 प्रतिशत
साउथ इंडियन बैंक 5.4 प्रतिशत
तमिलनाडू मर्कटाइल बैंक 5.65 प्रतिशत
टीएनएससी बैंक 5.85 प्रतिशत
यस बैंक 6.75 प्रतिशत








