Saturday, May 16, 2026
Latest:
उत्तरप्रदेशFEATURED

ISIS के लिए काम करने वाले हारिस अली ने ATS को दिए 10 आतंकियों के नाम

ISIS के लिए काम करने वाले हारिस अली ने ATS को दिए 10 आतंकियों के नाम, उत्तर प्रदेश एटीएस ने ISIS के आतंकी हारिस अली को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में हारिस ने 10 सहयोगियों के नाम बताए, जिन्हें देश में आतंकी गतिविधियों के लिए ISIS की ओर से फंडिंग मिल रही थी।

ISIS के लिए काम करने वाले हारिस अली ने ATS को दिए 10 आतंकियों के नाम

हारिस के लैपटॉप से कई अहम ईमेल और प्रमुख स्थलों की फोटो भी मिली हैं, जो आतंकी साजिशों से जुड़ी जानकारी देती हैं। ATS अब इन सभी संदिग्धों को पकड़ने में जुटी है।

सूत्रों के अनुसार, हारिस का रिमांड शनिवार को समाप्त हो रहा है और उसके बाद उसे अदालत में पेश किया जाएगा। हारिस ने बताया कि इनमें 4 युवक उत्तर प्रदेश के हैं, जबकि बाकी 6 अलग-अलग राज्यों से जुड़े हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम