katniLatest

खेत में पानी लगाने के दौरान करंट लगने से किसान की मौत

खेत में पानी लगाने के दौरान करंट लगने से किसान की मौत

कटनी। माधव नगर थाना अंतर्गत निवार चौकी के बंडा गांव खेत में पानी लगाने के दौरान किसान की करंट से मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंडा निवासी रामहित पिता राम विश्वास 52 वर्ष, अपने खेत में कार्य कर रहें थे। इसी दौरान उन्हें खेत में करंट लग गया।

परिजन जब खेत पहुँचे तो रामहित बेहोशी की हालत में खेत में पड़े हुए थे। परिजन उन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुँचे जहां डॉक्टरों ने उन्हें इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पीएम के लिए भेजा और घटना को जांच में लिया है।

Back to top button