नकली गुड़ बना रहा साइलेंट, किलरकिडनी-लिवर को भारी नुकसान, FSSAI ने जारी की चेतावनी। सर्दियों में गुड़ की मांग बढ़ते ही मार्केट में नकली और केमिकल से भरा हुआ गुड़ तेजी से बिकने लगा है। लोग इसे डाइजेशन से लेकर एनर्जी बूस्ट तक के लिए इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यही गुड़ अगर मिलावटी हो तो यह शरीर के लिए धीमा जहर बन सकता है। ऐसा मिलावटी गुड़ खाने से सबसे ज्यादा नुकसान किडनी, लिवर और पाचन तंत्र को होता है।
नकली गुड़ बना रहा साइलेंट, किलरकिडनी-लिवर को भारी नुकसान, FSSAI ने जारी की चेतावनी
फूड सेफ्टी विभागों की रिपोर्ट बताती है कि कई जगहों पर गुड़ को चमकदार बनाने, वजन बढ़ाने और लंबे समय तक खराब न होने देने के लिए खतरनाक केमिकल मिलाए जा रहे हैं। ये मिलावटें दिखने में बिल्कुल असली गुड़ जैसी लगती हैं, इसलिए पहचान करना मुश्किल होता है। यहीं पर FSSAI के बताए तरीके आपकी मदद कर सकते हैं।
शाहरुख खान के नाम का टावर दुबई में 5000 करोड़ में बिका, स्टार खुद पहुंचे इवेंट में!
गुड़ में हो रही खतरनाक मिलावटें
मार्केट में बिक रहे नकली गुड़ में इन चीजों की मिलावट पाई जा रही है:
मेटानिल येलो (सिंथेटिक डाई)
गुड़ को आकर्षक पीला रंग देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
दुष्प्रभाव: लिवर, आंत, दिल और नर्वस सिस्टम पर असर।
सल्फर डाइऑक्साइड
गुड़ को जल्दी खराब होने से बचाने के लिए मिलाया जाता है।
– दुष्प्रभाव: हड्डियां कमजोर, बोन डेंसिटी में कमी।
वॉशिंग सोडा और चॉक पाउडर
वजन बढ़ाने और गुड़ को ठोस बनाने के लिए मिलाया जाता है।
दुष्प्रभाव: पेट की समस्या, एंजाइम्स पर असर।
चीनी का सिरका और अन्य केमिकल
अधिक चमक और मिठास के लिए मिलाया जाता है।
Health Impact: क्यों बन रहा गुड़ ‘जहर’?
मिलावटी गुड़ का सेवन:
किडनी की फिल्टरिंग क्षमता घटाता है
लिवर में इंफ्लेमेशन और टॉक्सिन बढ़ाता है
नसों और दिल पर असर डालता है
आंतों में जलन और एसिडिटी पैदा करता है
शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस बढ़ाता है
एक सिंथेटिक डाई मेटानिल येलोको तो WHO ने भी संभावित कैंसरकारी माना है।
FSSAI ने बताए नकली गुड़ पहचानने के आसान तरीके
वॉटर टेस्ट
एक ग्लास पानी में छोटा टुकड़ा गुड़ डालें।
अगर पानी का रंग बदल जाए; रंग की मिलावट
असली गुड़ का रंग नहीं छूटता।
वॉशिंग सोडा/चॉक पहचानें
गुड़ को पानी में डालें और नीचे देखें।
अगर सफेद पाउडर जैसा जमा हो-वॉशिंग सोडा या चॉक की मिलावट।
टेक्सचर और हार्डनेस
असली गुड़ सॉफ्ट और आसानी से टूटने वाला होता है।
बहुत ज्यादा हार्ड या दानेदार गुड़ अक्सर मिलावटी होता है।
टेस्ट से पहचानें
शुद्ध गुड़ मीठा और प्राकृतिक स्वाद वाला होता है, गले में जलन नहीं करता।
हथेली टेस्ट
गुड़ का छोटा टुकड़ा हथेली पर रगड़ें।
अगर ऑयल जैसा निकले-मिलावटी
शुद्ध गुड़ में ऑयल नहीं निकलता।
कैसे बचें मिलावटी गुड़ से?
ब्रांडेड या FSSAI प्रमाणित पैक्ड गुड़ खरीदें
बहुत ज़्यादा चमकीला या बहुत हल्का पीला गुड़ न लें
कीमत असामान्य रूप से कम हो तो शक करें
खुले में बिकने वाला गुड़ सावधानी से खरीदें
नकली गुड़ बना रहा साइलेंट, किलरकिडनी-लिवर को भारी नुकसान, FSSAI ने जारी की चेतावनी
Natural Moisturizer: 400 रुपये की क्रीम भूल जाएंगे, नारियल तेल से घर पर






