मध्यप्रदेश

Facebook पर राहुल और कमलनाथ की आपत्तिजनक फोटो वायरल, थाने में कांग्रेस

कांग्रेस ने फेसबुक पर पोस्ट डालने और उसे शेयर करने वालों पर धारा 292, 469, 34 आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.फेसबुक पर राहुल गांधी और कमलनाथ का आपत्तिजनक फोटो वायरल हो रहा है. इसके खिलाफ कांग्रेस लीगल सेल ने राज्य साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई है. लीगल सेल ने आरोप लगाया है कि चुनाव के समय दोनों नेताओं की छवि खराब करने की साज़िश की जा रही है. कांग्रेस ने आरोपियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है.

facebook

मध्यप्रदेश कांग्रेस लीगल सेल ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी और प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ का आपत्तिजनक फोटो वायरल करने की साइबर सेल में शिकायत की है. कांग्रेस ने फेसबुक पर फोटो वायरल करने वाले लोगों के खिलाफ एफआईआर की मांग की है.

लीगल सेल ने अपनी शिकायत में कहा है कि फेसबुक पर माधव दास वासवानी और उपाध्याय वंदना नाम के व्यक्ति ने पोस्ट की है. ये पोस्ट राहुल गांधी और कमलनाथ की छवि खराब करने और चुनाव को प्रभावित करने के मकसद से जानबूझकर पोस्ट की गई है. कांग्रेस ने फेसबुक पर पोस्ट डालने और उसे शेयर करने वालों पर धारा 292, 469, 34 आईटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की है. कांग्रेस ने साइबर पुलिस को लिखित शिकायत के साथ फेसबुक के स्नेपशॉट भी दिए हैं.

Leave a Reply

Back to top button