यह अब तक इसलिए नहीं पकड़ा गया क्योंकि कॉल गर्ल बुक करने वाले शर्मिंदगी के चलते ठगी की कहीं भी शिकायत नहीं करते थे। सायबर पुलिस ने खुद इस तरह की वेबसाइट व पेज को जांच में लिया। तब यह खुलासा हुआ है। आरोपी ने अपने मकान और लग्जरी कार में भी ठगी का पैसा इंवेस्ट किया है।
एसपी सायबर सुधीर अग्रवाल ने बताया कि राज्य सायबर सेल मध्य प्रदेश से निर्देश मिले थे कि इंटरनेट पर एस्कोर्ट सर्विस के नाम से कई वेबसाइट व फेसबुक पेज ऑनलाइन अश्लीलता फैला रहे हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए तत्काल एक टीम गठित की गई। आज से ढाई महीने पहले सायबर पुलिस की टीम ने इंटरनेंट पर ऑन लाइन सैक्स रैकेट चलाने वालों की खोजबीन शुरू की।
इसी समय फेसबुक पर ई-एस्कोर्ट सर्विस के नाम से एक पेज सामने आया। इस पेज पर जब पुलिस की टीम ने क्लिक किया और आगे बड़े तो ऑनलाइन कॉल गर्ल उपलब्ध कराने के कुछ फीचर्स दिखे। टीम ने सावधानी से विदेशी कॉल गर्ल के लिए डील करना शुरू की। फेसबुक पर ही एक मोबाइल नंबर आया। जब टीम ने इस नंबर पर कॉल किया तो एक युवक ने बात की।
उसके साथ लगातार बात हुई। उसी नंबर से वॉटसएप पर कुछ विदेशी कॉल गर्ल के फोटो आए। फोटो पसंद करने के बाद रेट तय हुई। इसके बाद ऑनलाइन सैक्स रैकेट चलाने वाले ने पैमेंट पहले डालने के लिए कहा। उसने ई-वॉलेट का एड्रेस नंबर दिया। इसमें तय डील के अनुसार कैश डालने के बाद उसने मोबाइल बंद कर लिया।
लगातार संपर्क के बाद भी जवाब नहीं आया। कॉल रिसीव भी किया तो सीधे रुपए हड़पने की बात कही। पर उसे नहीं पता था सायबर पुलिस उसकी घेराबंदी कर चुकी थी। उसे उत्तर प्रदेश के काल्पी से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी की पहचान अंकित उर्फ सोनू द्विवेदी निवासी काल्पी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
पत्रकार बनकर पुलिस पर जमाता था रौब
आरोपी ने अपना धंधा बढ़ाने के लिए पुलिस पर रौब जमाने के लिए पत्रकार होने का दावा किया था। वह एक समाचार पत्र की आईडी लेकर पुलिस से मिलता था। जिस कारण सभी उसे पत्रकार समझते थे। उसके घर से पुलिस को आईडी भी मिली है।
आलीशान मकान और कार भी
आरोपी ने चार साल से लोगों को ठगने की बात कबूली है। इस दौरान लगभग 200 लोगों को ठगना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार करीब 10 लाख रुपए लोगों से ठगे हैं। आरोपी के पास काल्पी में आलीशान मकान और एक्सयूवी कार भी है। इन दोनों प्रॉपर्टी में भी उसने ठगी का पैसा इन्वेस्ट किया है।
शर्म के चलते नहीं होती थी शिकायत
शर्म के चलते ठगी का शिकार होने वाले लोग उसकी शिकायत नहीं कर पाते थे। आरोपी के मुताबिक उसके द्वारा ठगी के शिकार लोगों में कई होटल के मैनेजर, कई निजी कंपनियों के अधिकारी और व्यापारी हैं।
सिर्फ बीए पास, इंटरनेट पर सीखा और ठगना शुरू किया
अंकित द्विवेदी सिर्फ बीए पास है। उसका कहना है कि उसने इंटरनेट पर एक दो ग्रुप ऐसे चलते देखे थे। इसके बाद उसके दिमाग में आइडिया आया और उसने फेसबुक पर कई पेज बना डाले।
आप भी रहें सावधान
यदि आप फेसबुक या गूगल पर सर्च कर रहे हैं और ऐसी कोई वेबसाइट या फिर फेसबुक पेज बीच में आकर ब्लिंक करे तो उस पर क्लिक न करें। क्योंकि इस तरह की कई एस्कोर्ट सर्विस या अन्य सर्विस की वेबसाइट व फेसबुक पेज इंटरनेट पर आसानी से मिल जाते हैं और ठगी कर लेते हैं।
-
कटनी न्यूज: कुठला के अपराध क्रमांक 738/2026 में तीन आरोपियों के गिरफ्तारी वारंट तत्काल प्रभाव से निरस्त वारंट, निरस्तीकरण के साथ एसआईटी निरीक्षक को कारण बताओ नोटिस -
नेहा पच्चीसिया को आज भी नहीं मिली राहत, हाईकोर्ट की एकलपीठ ने केस डबल बेंच को किया ट्रांसफर; कल होगी सुनवाई -
Katni News: कटनी में तीजा की खुशियां मातम में बदलीं: नाना के घर आई 10 साल की काजल नदी में डूबी, बिजली कटौती पर सरपंच ने उठाए सवाल -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
Katni: नगर निगम की घोर लापरवाही- बिना आउटलेट के जोड़ी जा रही थी सीवर लाइन, जगमोहन दास वार्ड में भारी हंगामा -
1884 से चली आ रही गोलबाजार रामलीला की तैयारियों का आगाज, रवि खरे की अध्यक्षता में हुआ भूमि पूजन; 4 अक्टूबर से होगा भव्य मंचन -
घरेलू एलपीजी सब्सिडी के लिए 1 अक्टूबर से आधार बायोमीट्रिक सत्यापन अनिवार्य, 89.9% ग्राहकों की ई-केवाईसी पूरी -
मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के पास बड़ा हादसा, करंट लगने से बच्ची समेत 2 की मौत, कई घायल -
भोपाल में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, कमिश्नर की गुप्त टीम की बड़ी कार्रवाई -
MP Weather: मध्य प्रदेश में विदाई से पहले मानसून की मेहरबानी; कटनी-जबलपुर समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल -
कटनी में मुख्यमंत्री स्कूटी योजना: 162 मेधावी विद्यार्थियों को मिली प्रोत्साहन राशि -
DUSU Election Result 2026: जानिए कौन हैं DUSU के नए अध्यक्ष यश डबास? टेबल टेनिस के इंटरनेशनल खिलाड़ी से ‘डूसू प्रेसिडेंट’ बनने तक का सफर -
मध्य प्रदेश में पहली बार लागू हुई ‘कम्युनिटी सर्विस’ की सजा: छोटे अपराधों पर अब नहीं जाना होगा जेल, करना पड़ेगा समाज सेवा का काम -
दिल्ली यूनिवर्सिटी में लहराया भगवा: ABVP ने जीतीं अध्यक्ष समेत 3 सीटें, जानें किसे मिले कितने वोट और कौन बना DUSU का नया किंग -
पति ने काटी पत्नी की नाक, पत्नी ने दांतों से चबाया गुप्तांग; हरदोई की घटना से हड़कंप -
होमगार्ड भर्ती: शिवम की मेहनत से तेज निकली मौत, 11 राउंड पूरे… 12वें में फिनिशिंग लाइन से 50 मीटर पहले हार गई जिंदगी -
भारतीय यात्रियों के लिए खुशखबरी: दक्षिण कोरिया का वीजा पाना हुआ आसान, VFS Global ने नई दिल्ली में खोला नया वीजा एप्लीकेशन सेंटर -
महाराष्ट्र को भारतीय रेलवे की बड़ी सौगात: मुकुटबन-गढ़चंदूर के बीच 38 किमी नई रेल लाइन को ₹493 करोड़ की मंजूरी -
सऊदी अरब पर हूती हमलों पर भारत का सख्त रुख: ‘अस्वीकार्य हैं हमले, क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा’ -
NGT सम्मेलन में बोले PM मोदी: “प्रकृति संरक्षण भारत की परंपरा, विकसित देशों की तुलना में हमारा प्रति व्यक्ति कार्बन उत्सर्जन 6 गुना कम”