Latest
Facebook पर ऑनलाइन कॉल गर्ल बुक कर ई-वॉलेट में डलवाता था कैश
ग्वालियर। फेसबुक पर ई-एस्कोर्ट सर्विस नाम से पेज बनाकर ऑनलाइन हाई प्रोफाइल कॉल गर्ल उपलब्ध कराने का विश्वास दिला ई-वॉलेट में रुपए ट्रांसफर कराकर ठगी करने वाले ठग अंकित द्विवेदी को पुलिस ने पकड़ा है। पकड़ा गया ठग इतना शातिर है कि पिछले 4 साल में 200 से ज्यादा लोगों को कॉल गर्ल के नाम पर करीब 10 लाख रुपए ठग चुका है। एक बार कैश आने के बाद न तो कॉल गर्ल मिलती थी न ही कैश वापस होता था।








