Site icon Yashbharat.com

Budget 2024 बजट से कर्मचारियों को उम्मीदें, सैलरी से लेकर DA DR तक बढ़ेंगे!

nirmla sitaraman
Budget 2024: आम बजट से कर्मचारियों को काफी उम्मीदें हैं। 1 फरवरी को बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण केंद्रीय कर्मचारियों के लिए सैलरी बढ़ाने की घोषणा कर सकती है। सरकारी कर्मचारी काफी लंबे समय से सैलरी रिवाइज करने की मांग कर रहे हैं। इस मामले में सरकारी कर्मचारियों की एसोसिएशन के साथ कई बार चर्चा भी हो चुकी है।
सरकार बजट में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने की करेगी तो कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 26,000 रुपये हो जाएगी।
देश का बजट 2024 पेश होने में अब करीब तीन दिन का ही समय बचा है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अंतरिम बजट 2024 से सरकारी कर्मचारी खास उम्मीदें लगाए बैठें हैं। देश में कुछ ही महीने में चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़े ऐलान कर सकती है। सरकार सरकारी कर्मचारियों के लिए बजट में वेतन को लेकर लोकलुभावन घोषणाएं हो सकती है।
कर्मचारी उम्मीद कर रहे हैं कि सरकार सैलरी को लेकर उनकी मांगे मान सकती है। अब देखना होगा कि सरकार बजट 2024 में फिटमेंट फैक्टर बढ़ाने, 8वें वेतन आयोग लाने और 18 महीने के डीए एरियर को लेकर घोषणा करेगी या नहीं?
Exit mobile version