आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही: विजयराघवगढ़ क्षेत्र में दो आरोपियों से जब्त की 80 लीटर शराब

IMG 20240204 WA0011

Katni: आबकारी विभाग की अवैध शराब के विरुद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही: विजयराघवगढ़ क्षेत्र में दो आरोपियों से 80 लीटर शराब जब्त की।श्अभिजीत कुमार रंजन पुलिस अधीक्षक कटनी के निर्देशन व श्री मनोज केडिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री कृष्ण पाल सिंह अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विजयराघवगढ़ के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अनूप सिंह द्वारा अपने थाना स्टाफ के साथ मिलकर अलग अलग रेड कार्यवाही 05 आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई है।

02 आरोपियों को सार्वजनिक स्थल में शराब पीते पकड़ा

कार्यवाही का विवरण –

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश अनुसार थाना क्षेत्र में सक्रियता पूर्वक थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ अपने स्टाफ क  02 को उप निरीक्षक योगेश मिश्रा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक हिम्मतलाल यादव, आरक्षक पप्पू प्रजापति, आरक्षक चालक मज्जू कोल के साथ क्षेत्र भ्रमण में करने के दौरान जरिए मुखबिर सूचना मिली कि झिरिया मोड़ आम रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति प्लास्टिक कागज के कार्टून रखें हुए खड़ा है।

जिसकी तस्दीक हेतु पुलिस मौके पर पहुंची ही थी कि पुलिस को देख कर संदिग्ध व्यक्ति भागने का असफल प्रयास किया।

जिसे पुलिस ने शंकावश घेराबंदी कर पकड़ा उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना राकेश बर्मन पिता माधव बर्मन उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम जोबीकला थाना विजयराघवगढ़ जिला कटनी (म.प्र.) का होना बताया उसके पास रखे खाकी रंग के कार्टून को चेक किया तो 07 कार्टूनों में देशी प्लेन शराब रखे पाया है

जिसकी बाजारू कीमत करीब 35000/- रुपए होना बताया। उक्त शराब को रखने का कारण पूछने पर बताया कि उक्त शराब को बिक्री के उद्देश्य से अन्य जगह ले जाने के फ़िराक में था।

इसे भी पढ़ें-  महाराष्ट्र में 32 हजार पेड़ों की कटाई पर सियासी महासंग्राम: रायगढ़ के 3,000 MW प्रोजेक्ट पर विपक्ष एकजुट; CM फडणवीस बोले- 'ग्रीन एनर्जी के लिए जरूरी'

आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से अवैध शराब जब्त कर मामला पंजीबद्ध किया जाकर आरोपी को न्यायालय पेश किया गया है।

(2) भोलाराम केवट पिता राम चरण केवट 29 साल निवासी ग्राम हिनौता के कब्जे से 30 पाव देसी प्लेन मदिरा कीमती ₹ 3000/
(3) रवि केवट पिता मिलई केवट उम्र 36 साल निवासी हिनौता के कब्जे से 10 लीटर कीमती 02 हजार की जप्त कर 34 (1) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।

  1. इसी क्रम में लगातार भ्रमण करते हुए नदीपार सार्वजनिक स्थल बस स्टैंड के पास परसोत्तम रावत पिता संपत रावत उम्र 35 साल निवासी बम्होरी दूसरा अनिल रावत पिता रमेश रावत उम्र 26 साल निवासी ग्राम बम्होरी थाना विजयराघवगढ़ के द्वारा सार्वजनिक स्थल में शराब पीते हुए मिले आरोपियों का कृत्य धारा 36 बी आबकारी एक्ट का पाए जाने से मामला पंजीबद्ध किया गया है।

उक्त कार्यवाही में – अनूप सिंह ठाकुर निरीक्षक थाना प्रभारी विजयराघवगढ़, उप निरीक्षक योगेश मिश्रा, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक हिम्मत लाल यादव, आरक्षक पप्पू प्रजापति, महिला आरक्षक नेहा सिंह राजपूत आरक्षक चालक मज्जू कोल महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।