उत्कृष्ट शिक्षकों का निर्माण डाइट की जिम्मेदारी
उत्कृष्ट शिक्षकों का निर्माण डाइट की जिम्मेदारी
कटनी-कलेक्टर दिलीप कुमार यादव के निर्देशन में जिला शिक्षा और प्रशिक्षण संस्थान कटनी द्वारा डी एल एड पाठ्यक्रम के छात्रों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की अपेक्षाओं के अनुरूप उत्कृष्ट शिक्षक बनाने हेतु निरन्तर सीखने सिखाने की नई नई विधियों के अनुप्रयोग हेतु प्रशिक्षित किया जा रहा है l इसी श्रृंखला में डी एल एड द्वितीय वर्ष के छात्रों को एन सी ई आर टी कक्षा 6 में गणित विषय में रेखा एवं कोण पढ़कर हार्ड स्पॉट चिन्हित करने हेतु कहा गया! इसके पश्चात वरिष्ठ व्याख्याता राजेन्द्र असाटी द्वारा चार चार छात्रों के समूह बनाकर आपस में चर्चा/ संवाद कराया गया! छात्रों द्वारा चर्चा के पश्चात हार्ड स्पॉट को सरल बनाने हेतु टीचिंग लर्निंग मैटेरियल का निर्माण किया गया! छात्र स्कूलों में शिक्षण अभ्यास के दौरान इनका उपयोग करते हुए गणितीय अवधारणाओं को सरलता से सिखाने के प्रयास करेंगे! इसके पश्चात डी एल एड द्वितीय वर्ष के छात्रों द्वारा प्रथम वर्ष के छात्रों को टी एल एम निर्माण की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई! सीखने की इस प्रक्रिया से छात्र आपस में अधिक सीख रहे हैं और शिक्षक की भूमिका फैसिलिटेटर तक सीमित हो गई है! उल्लेखनीय है कि कक्षा में छात्रों की सक्रियता बढ़ाने हेतु डाइट स्तर पर प्रतिदिन छात्रों को किताबें पढ़ने एवं पढ़ी गई किताबों पर चर्चा करने के अवसर भी दिए जा रहे हैं! साथ ही विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से मस्तिष्क में सोचने की प्रक्रिया को तीव्र करने के प्रयास किए गए हैं! संस्थान की प्राचार्य द्वारा प्रार्थना सभा के दौरान प्रतिदिन बच्चों के सामान्य ज्ञान को बेहतर करने हेतु रोचक गतिविधि प्रश्न पूछो प्रारंभ की गई है! संस्थान द्वारा फील्ड मॉनिटरिंग के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करते हुए उनके कार्य को अन्य शिक्षकों के साथ साझा किया जा रहा है! साथ ही उन शिक्षकों को भी सपोर्ट किया जा रहा है जो उचित समझ के अभाव में ठीक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं! प्राचार्य एम पी डुंगडुंग कहती हैं कि अच्छे शिक्षकों का निर्माण डाइट की प्राथमिकता है और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही समाज को बेहतर बनाएगी! गतिविधि के दौरान कल्पना खरे, राकेश सिनरकर, ज्योति श्रीवास्तव, यू एस सैनी की उपस्थिति उल्लेखनीय रही l








