FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीयव्यापार

ऑनलाइन शॉपिंग बनी टैक्स का ट्रैप, हर दूसरा ग्राहक परेशान

ऑनलाइन शॉपिंग बनी टैक्स का ट्रैप, हर दूसरा ग्राहक परेशान

ऑनलाइन शॉपिंग बनी टैक्स का ट्रैप, हर दूसरा ग्राहक परेशान। ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर सुविधा शुल्क भारतीय उपभोक्ताओं के लिए लगातार एक बढ़ता हुआ बोझ बन रहा है.दो में से एक उपभोक्ता का कहना है कि अधिकांश ऑनलाइन खरीद पर सुविधा शुल्क देना पड़ता है।

ऑनलाइन शॉपिंग बनी टैक्स का ट्रैप, हर दूसरा ग्राहक परेशान

INCOME TAX

पहले ये शुल्क चुनिंदा श्रेणियों तक सीमित था. अब ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म, डिजिटल भुगतान और टिकटिंग सेवाओं तक हो गए हैं. 10 में से 8 उपभोक्ताओं का कहना है कि वो ऐसे प्लेटफ़ॉर्म को प्राथमिकता देंगे, जो सुविधा शुल्क नहीं लगाते।

ई-कॉमर्स प्लेटफार्म पर सुविधा शुल्क भारतीय उपभोक्ताओं के लिए लगातार एक बढ़ता हुआ बोझ बन रहा है. दो में से एक उपभोक्ता का कहना है कि अधिकांश ऑनलाइन खरीद पर सुविधा शुल्क देना पड़ता है।

पहले ये शुल्क चुनिंदा श्रेणियों तक सीमित था. अब ई-कॉमर्स प्लेटफ़ॉर्म, डिजिटल भुगतान और टिकटिंग सेवाओं तक हो गए हैं, जिससे देश भर में लाखों ऑनलाइन खरीदार प्रभावित हो रहे हैं. दस में से 8 उपभोक्ताओं का कहना है कि वो ऐसे प्लेटफ़ॉर्म को प्राथमिकता देंगे, जो सुविधा शुल्क नहीं लगाते।

Income Tax Saving

लोकल सर्कल्स द्वारा किए गए सर्वेक्षण में पाया गया कि 62 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने बताया कि ऑनलाइन खरीदी गई अधिकांश टिकटों या सेवाओं के लिए सुविधा शुल्क लगाया गया. उनमें से 37 प्रतिशत ने कहा कि उनसे सभी ऑनलाइन सेवाओं के लिए शुल्क लिया गया, जबकि 25 प्रतिशत ने कहा कि उन्होंने अधिकांश सेवाओं के लिए शुल्क का भुगतान किया।

शुल्क-मुक्त प्लेटफ़ॉर्म प्राथमिकता

रोजमर्रा के सामान की ऑनलाइन खरीदारी भी सुविधा शुल्क के चलते प्रभावित हुई है. सर्वेक्षण से पता चला कि 52 प्रतिशत उत्तरदाताओं ने अधिकांश उत्पाद खरीद पर सुविधा शुल्क का भुगतान किया. उनमें से 19 प्रतिशत ने कहा कि शुल्क ऑनलाइन खरीदी गई सभी वस्तुओं पर लागू होता है और 33 प्रतिशत ने कहा कि यह अधिकांश पर लागू होता है. सर्वेक्षण में शामिल 78 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने कहा कि ऐसे प्लेटफ़ॉर्म को चुने जाने की अपार संभावनाएं हैं, जो उत्पादों या सेवाओं पर सुविधा शुल्क नहीं लेते हैं. वहीं अन्य 12 प्रतिशत ने माना कि वो ऐसी संभावना रखते हैं, जिसका मतलब ये है कि करीब 90 प्रतिशत ने शुल्क-मुक्त विकल्पों के लिए स्पष्ट प्राथमिकता जताई की।

not a single rupee tax has to be paid in these countries of the world

Back to top button