हर पल तेरे साथ खास है…”: कटनी के कपल्स ने रोमांटिक संदेशों के साथ मनाया प्यार भरा करवा चौथ, खास पल देखें YashBharat.com पर
कटनी।हर पल तेरे साथ खास है…”: कटनी के कपल्स ने रोमांटिक संदेशों के साथ मनाया प्यार भरा करवा चौथ, खास पल देखें YashBharat.com पर।
करवा चौथ के अवसर पर शहरभर में आस्था और प्रेम का सुंदर संगम देखने को मिला। सुहागिन महिलाओं ने दिनभर निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र और सुखमय जीवन की कामना की। शाम होते ही पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने चाँद का दीदार किया और पूजा-अर्चना के बाद अपने जीवनसाथी के साथ पर्व मनाया।
हर पल तेरे साथ खास है…”: कटनी के कपल्स ने रोमांटिक संदेशों के साथ मनाया प्यार भरा करवा चौथ, खास पल देखें YashBharat.com पर


yashbharat.com पर कटनी सहित आसपास के क्षेत्रों से कई दंपतियों ने अपने करवा चौथ पार्टनर के फोटो और संदेश भेजे। किसी ने सजी थाली की तस्वीर साझा की, तो किसी ने पति-पत्नी के प्यार भरे पल कैमरे में कैद किए।


शहर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी करवा चौथ की रौनक छाई रही। लोगों ने अपने पार्टनर्स को समर्पित रोमांटिक मैसेज और कोट्स शेयर किए, जिससे माहौल पूरी तरह उत्सवमय बन गया।


प्यार, समर्पण और विश्वास के इस पर्व ने एक बार फिर साबित किया कि रिश्तों की मजबूती केवल व्रत-उपवास में नहीं, बल्कि एक-दूसरे के प्रति अटूट विश्वास और साथ में है।






