FEATUREDLatest

EV Tax Free उत्तर प्रदेश में ईवी पालिसी के तहत हाइब्रिड वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी पंजीकरण शुल्क माफ करने की तैयारी

EV Tax Free उत्तर प्रदेश में ईवी पालिसी के तहत हाइब्रिड वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) पर भी पंजीकरण शुल्क माफ करने की तैयारी है। प्रदेश में अभी 8-10 फीसदी पंजीकरण शुल्क है। इस संबंध में आदेश जारी होने के बाद हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत 4 लाख रुपये तक कम हो जाएगी।

रविवार को प्रमुख भारतीय वाहन निर्माताओं के साथ मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की इस संबंध में बैठक हुई थी। बैठक में परिवहन सहित औद्योगिक विकास के अधिकारी मौजूद थे। वाहन कंपनियों को स्पष्ट किया गया कि प्लग-इन और मजबूत हाइब्रिड कारों पर पंजीकरण शुल्क पर छूट को रद करने की कोई योजना नहीं है। मालूम हो कि पांच जुलाई को प्रदेश सरकार ने प्लग-इन हाइब्रिड कारों पर 8-10 फीसदी रजिस्ट्रेशन टैक्स माफ करने का आदेश जारी किया था। इससे इन कारों की ऑन-रोड कीमत 4 लाख रुपये तक कम हो गई थी।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम