शायद इसी को खहते हैं सीनाजोरी ? जी हां, सरकार और सेबी पर हमलावर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शेयर बाजार से बड़ा फायदा कमाया

rahul gandhi

नई दिल्ली। शायद इसी को खहते हैं सीनाजोरी जी हां सरकार और सेबी पर हमलावर विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शेयर बाजार से अच्छा फायदा कमाया है। आंकड़ों के अनुसार, राहुल को शेयर बाजार में निवेश से पिछल पांच माह में 46.49 लाख रुपये का फायदा हुआ है। मार्च तक उन्होंने कुल 4.33 करोड़ रुपये का निवेश किया, जो 12 अगस्त तक बढ़कर 4.80 करोड़ रुपये हो गया।

इन कंपनियों में सर्वाधिक निवेश

कंपनीनिवेशनिवेश का मूल्य
एशियन पेंट्स35.2537.52
बजाज फाइनेंस35.8936.47
एचयूएल27.0231.97
आईसीआईसीआई बैंक24.8327.01
पिडिलाइट42.2744.95

(आंकड़े लाख रुपये में, 12 अगस्त तक के)

राहुल ने इस साल लोकसभा चुनाव के दौरान रायबरेली से नामांकन भरा था। इस चुनावी नामांकन में उन्होंने कहा था कि 15 मार्च, 2024 को उनके पोर्टफोलियो का मूल्य 4.33 करोड़ रुपये था। इसकी कीमत अब बढ़कर 4.80 करोड़ रुपये हो गई है। उन्होंने जिन शेयरों में निवेश किया है, उनमें एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस, दीपक नाइट्रेट, डिवीज लैब्स, जीएमएम फॉडलर, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इन्फोसिस, आईटीसी, टीसीएस, टाइटन, ट्यूब इन्वेस्टमेंट और एलटीआई माइंडट्री जैसे शेयर हैं