आसमान में दुश्मन के ड्रोन अब खैर नहीं: पोखरण में स्वदेशी AI एंटी-ड्रोन माइक्रो-मिसाइल सिस्टम ‘JWALA MK-1’ का सफल परीक्षण

आसमान में दुश्मन के ड्रोन अब खैर नहीं: पोखरण में स्वदेशी AI एंटी-ड्रोन माइक्रो-मिसाइल सिस्टम 'JWALA MK-1' का सफल परीक्षण

आसमान में दुश्मन के ड्रोन अब खैर नहीं: पोखरण में स्वदेशी AI एंटी-ड्रोन माइक्रो-मिसाइल सिस्टम ‘JWALA MK-1’ का सफल परीक्षण

नई दिल्ली / पोखरण: स्वदेशी रक्षा तकनीक के क्षेत्र में भारत ने एक और ऐतिहासिक छलांग लगाई है। भारतीय रक्षा कंपनी IG Defence ने राजस्थान के पोखरण में ‘JWALA MK-1’ ऑटोनॉमस काउंटर-ड्रोन माइक्रो-मिसाइल सिस्टम का सफल परीक्षण किया है। कंपनी के अनुसार, यह भारत का पहला स्वदेशी ऑटोनॉमस काउंटर-UAS माइक्रो-मिसाइल सिस्टम है, जो 5 किलोमीटर की रेंज में दुश्मन के ड्रोन को हवा में ही नेस्तनाबूद करने में सक्षम है।

बिना इंसान 1500 KM चलने वाला ‘मातंगी’ पोत तैयार: इंसान को उड़ाएगा ‘वरुणा’ ड्रोन, कलाम लैब्स का UAV भी भरेगा उड़ान

7 सेकंड से भी कम समय में दुश्मन का काम तमाम

आधुनिक युद्ध में सस्ते और झुंड में हमला करने वाले ‘ड्रोन स्वार्म’ के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसे एक किफायती और प्रभावी ‘हार्ड-किल’ (सीधे नष्ट करने वाले) समाधान के रूप में विकसित किया गया है। इस मिसाइल प्रणाली की सबसे बड़ी ताकत इसका AI-आधारित GRID सिस्टम (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन ऑटोनॉमी और बैटल मैनेजमेंट सिस्टम) है। यह विभिन्न सेंसर से मिलने वाले डेटा को एकीकृत कर खुद ही दुश्मन के ड्रोन की पहचान, उसका वर्गीकरण और हमले का सटीक निर्णय लेता है। टारगेट का पता चलने से लेकर मिसाइल लॉन्च होने में इसे 7 सेकंड से भी कम समय लगता है।

प्रमुख विशेषताएं और मारक क्षमता

यह प्रणाली 2 से 5 किलोमीटर की दूरी और 50 मीटर से लेकर 5,000 मीटर (5 किमी) की ऊंचाई तक उड़ रहे ड्रोनों को ट्रैक कर मार गिरा सकती है।  सटीक निशाने और बेहतर नियंत्रण के लिए इसमें डुअल-पल्स सॉलिड रॉकेट मोटर, फिन कंट्रोल और प्रोक्सिमिटी फ्यूज के साथ हाई-एक्सप्लोसिव (HE) वॉरहेड का इस्तेमाल किया गया है।  इसे ट्रक-माउंटेड मल्टी-कैनिस्टर लॉन्चर से दागा जा सकता है, जिससे इसे सीमा पर कहीं भी तेजी से तैनात करना बेहद आसान है।

इसे भी पढ़ें-  SIDBI Grade A and B Recruitment 2026: 68 पदों पर निकली भर्ती, ₹1.45 लाख तक मिलेगी मासिक सैलरी, 11 दिसंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन

रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मिलेगी नई मजबूती

कम लागत वाले दुश्मन ड्रोनों को गिराने के लिए अभी तक बेहद महंगी एयर डिफेंस मिसाइलों का इस्तेमाल करना पड़ता था। ‘JWALA MK-1’ के सफल परीक्षण से न केवल महंगी मिसाइलों पर निर्भरता कम होगी, बल्कि देश की एंटी-ड्रोन सुरक्षा ढाल अभेद्य बनेगी और रक्षा क्षेत्र में ‘आत्मनिर्भर भारत’ अभियान को भी बड़ी मजबूती मिलेगी।