Latest

Elvish Yadav Kobra Snake Rave Party Case : एल्विश यादव रेव पार्टी पर बड़ा खुलासा, FSL रिपोर्ट में सैंपल में मिला करैत सांप का जहर

Elvish Yadav Snake Rave Party Case : एल्विश यादव रेव पार्टी पर बड़ा खुलासा, FSL रिपोर्ट में सैंपल में मिला करैत सांप का जहर

Elvish Yadav Kobra Snake Rave Party Case : एल्विश यादव रेव पार्टी पर बड़ा खुलासा, FSL रिपोर्ट में सैंपल में करैत सांप का जहर मिला। यूट्यूबर एल्विश यादव से जुड़े केस में बड़ा खुलासा हुए है।

27 11 2020 viral video snake 20201127 204944

दरअसल, नोएडा में हुई रेव पार्टी से जो सैंपल इकट्ठा किए गए थे, उनको जांच के लिए जयपुर की लैब में भेजा गया था. अब सैंपल की FSL रिपोर्ट आ चुकी है. रिपोर्ट में कोबरा प्रजाति के करैत सांप के जहर के मिलने की पुष्टि हुई है. कहा जा रहा है कि ये रिपोर्ट एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ाने वाली है. क्योंकि अब एल्विश यादव को समन भेजा जाएगा और उनको पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा. एल्विश यादव अब तक अपनी खराब तबीयत का बहाना देकर बच रहे थे. लेकिन अब जब पूछताछ होगी तो कई बड़े खुलासे हो सकते हैं. आइए जानते हैं कि ये पूरा मामला क्या है.

21 07 2021 snake child katni

एल्विश यादव और सपेरों के खिलाफ दर्ज है मुकदमा

बता दें कि फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव समेत सपेरों के खिलाफ नोएडा के सेक्टर 49 थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था. एनजीओ पीएफए की तरफ से FIR दर्ज कराई गई थी. गिरफ्तारी के बाद सपेरों को जेल भेजा गया था. पुलिस ने सपेरों के कब्जे से बरामद सांपों के जहर को जांच के लिए FSL लैब भेजा था. जिसकी रिपोर्ट अब आई है.

 

Back to top button