Election Preparation In Katni: 5 शैक्षणिक संस्थानों के 26 कक्षों में 5850 मतदान कर्मियों को दिया जायेगा प्रशिक्षण कटनी भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत मतदान दलों का प्रशिक्षण जिले के 5 शैक्षणिक संस्थानों के 26 कक्षों में 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर 2023 तक आयोजित किया जाना है।
मतदान दलों को प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु मास्टर ट्रेनर्स एवं रिजर्व मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त
अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा मतदान दलों को प्रशिक्षण प्रदान करनें हेतु जिला स्तर एवं विधानसभा स्तर के मास्टर ट्रेनर्स को नियुक्त किया जाकर नियत तिथियों मंे प्रशिक्षण केन्द्रों मंे उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्रदाय करने के निर्देश दिए है।
52 मास्टर ट्रेनर्स एवं 26 रिजर्व मास्टर ट्रेनर्स नियुक्त
विधानसभा निर्वाचन हेतु मतदान दलों को जिन 5 शैक्षणिक संस्थानों मंे 52 ट्रेनर्स एवं 26 रिजर्व मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 5850 अधिकारी कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जाना है। प्रशिक्षण केन्द्र पॉलीटेक्निक महाविद्यालय कटनी के 11 कक्षों मंे 22 मास्टर ट्रेनर्स एवं 11 रिजर्व मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 2750 कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। नालंदा महाविद्यालय झिंझरी कटनी के दो कक्षों मंे 4 मास्टर टेनर्स एवं 2 रिजर्व मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 500 कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।
नालंदा हायर सेकेन्ड्री स्कूल झिंझरी के तीन कक्षों मंे 6 मास्टर ट्रेनर्स एवं 3 रिजर्व मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 600 कर्मचारियों को तथा सी.एम.राईज स्कूल झिंझरी के तीन कक्षों मंे 6 मास्टर टेनर्स एवं 3 रिजर्व मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 600 कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा। जबकि सेंटपॉल स्कूल झिंझरी के 7 कक्षों मंे 14 मास्टर ट्रेनर्स एवं 7 रिजर्व मास्टर ट्रेनर्स द्वारा 1400 कमियों को प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

