Latest

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 279 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 279 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 279 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी। मंत्रालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘भारतीय घरेलू विमानन कंपनियों द्वारा पश्चिम एशिया से भारत के लिए रविवार को कुल 49 उड़ानें निर्धारित थीं. 8 मार्च को भारतीय विमानन कंपनियों द्वारा संचालित होने वाली 279 उड़ानें रद्द कर दी गई हैं. एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को मुंबई हवाई अड्डे पर कुल 66 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिनमें 34 प्रस्थान और 32 आगमन उड़ानें थीं।

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 279 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

78 अतिरिक्त उड़ानें होंगी संचालित

इस बीच, एयर इंडिया यात्रियों को अधिक विकल्प उपलब्ध कराने के लिए 10 से 18 मार्च तक नौ अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर 78 अतिरिक्त उड़ानें संचालित करेगी. बता दें कि पश्चिम एशिया की स्थिति को देखते हुए नागरिक उड्डयन मंत्रालय लगातार हालात पर नजर रख रहा है. यात्रियों की सुरक्षा और उड़ानों के सुचारु संचालन के लिए एयरलाइंस जरूरी बदलाव कर रही हैं. जानकारी के मुताबिक शनिवार (7 मार्च) को भारतीय एयरलाइनों की 51 उड़ानें पश्चिम एशिया से भारत आईं. इन उड़ानों से 8,175 यात्री भारत पहुंचे।

वहीं रविवार (8 मार्च) को एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस, इंडिगो, स्पाइसजेट और अकाशा एयर ने कुल 49 उड़ानें चलाने की योजना बनाई. ये उड़ानें दुबई, अबू धाबी, रास अल खैमाह, फुजैराह, मस्कट और जेद्दा जैसे शहरों से भारत के लिए तय की गई थीं.

जरूरत पड़ने पर और उड़ानें करेंगे शुरू

वहीं भारतीय एयरलाइंस आज (9 मार्च) करीब 50 उड़ानें संचालित करने की योजना बना रही हैं. एयरलाइंस क्षेत्र के अन्य हवाई अड्डों की स्थिति भी देख रही हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर और उड़ानें शुरू की जा सकें. सरकार एयरलाइंस के साथ लगातार संपर्क में हैं और हवाई टिकट के दामों पर भी नजर रख रही है, ताकि किराया ज्यादा न बढ़े. यात्रियोंScreenshot 20260309 133943 Chrome को सलाह दी गई है कि वे अपनी एयरलाइन से फ्लाइट की ताजा जानकारी लेते रहें। मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 279 उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

 

Back to top button