खाड़ी युद्ध का असर: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ पेट्रोल
खाड़ी युद्ध का असर: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ पेट्रोल

खाड़ी युद्ध का असर: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ पेट्रोल।खाड़ी देशों में युद्ध का असर नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दिखने लगा है। रविवार को कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन नहीं पहुंचा।
खाड़ी युद्ध का असर: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के कई पेट्रोल पंपों पर खत्म हुआ पेट्रोल
जिस कारण कई जगह पेट्रोल खत्म हो गया। पंप संचालकों ने कंपनियों से संपर्क किया तो वहां से सोमवार तक ईंधन की गाड़ियां आने का दावा किया है। वहीं जिला आपूर्ति विभाग के अफसरों का कहना है कि ईंधन की कमी नहीं है, लेकिन ट्रांसपोर्ट की परेशानी आ सकती है। कंपनियों ने आपूर्ति सामान्य होने का आश्वासन दिया है।
लोगों ने शनिवार को ही करा लिए टैंक फुल
ईरान और अमेरिका-इस्राइल युद्ध के कारण कच्चे तेल के दाम बढ़ रहे हैं। इस कारण काफी देशों में पेट्रोल और डीजलों की कीमतों में वृद्धि की गई है। भारत में भी वृद्धि होने की आशंका है। इसके डर के कारण शनिवार को काफी पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लाइन लगी रही। लोगों ने कार का टैंक फुल करवाया है।








