Latest

Education Tips For Teachers : 9वीं और 10वीं कक्षा के लिए वैकल्पिक एकेडमिक कैलेंडर जारी, टीचर्स को मिल रही गाइडलाइन

मानव संसाधन विकास मंत्री ने कक्षा 9 और 10 के लिए शनिवार को एक वैकल्पिक कैलेंडर निकाला है. इस कैलेंडर में अध्यापकों के लिए तमाम गाइडलाइंस दिए गए हैं कि कैसे आसान तरीके से हंसते खेलते तकनीकी टूल्स और सोशल मीडिया का प्रयोग करके छात्रों को शिक्षा दी जा सकती है.

जल्द ही एचआरडी मंत्री 11वीं और 12वीं कक्षा के लिए एकेडमिक कैलेंडर रिलीज कर सकते हैं. ये कैलेंडर दिव्यांग बच्चों सहित हर वर्ग के बच्चों को आवश्यकताओं को ध्यान में रखेगा. कैलेंडर में ऑडियो बुक, रेडियो प्रोग्राम और वीडियो प्रोग्राम के लिंक भी होंगे.

इस वैकल्पिक कैलेंडर में टेक्स्ट बुक के चैप्टर के संदर्भ के साथ साप्ताहिक तौर पर मनोरंजक और चुनौतीपूर्ण एक्टिविटी प्लान होंगे. इसके अलावा कैलेंडर में योग, फिजिकल एक्सरसाइज और आर्ट्स एजुकेशन जैसी लर्निंग एक्टिविटीज़ भी होंगी. इस कैलेंडर में क्लास और सब्जेक्ट के अनुरूप टेबुलर फॉर्म में ऐक्टिविटी होंगी. इसमें हिंदी, इंग्लिश, उर्दू और संस्कृत भाषा से जुड़ी ऐक्टिविटीज़ होंगी

इस कैलेंडर में टीचर, छात्र और पैरेंट्स में तनाव को कम करने के तरीके भी बताए गए हैं. भारत सरकार के e-pathshala, NROER और DIKSHA पोर्टल पर चैप्टर वाइज़ ई-कंटेंट लिक दिया गया है. इससे पहले एचआरडी मंत्री ने कक्षा 6 से 8 के लिए एक वैकल्पिक कैलेंडर शेयर किया था. ये कैलेंडर वर्तमान परिस्थिति को देखते हए बनाया गया था

Back to top button