Latest

ED का समन, MLA का इस्तीफा, क्या सच में मुख्यमंत्री प्लान-बी पर काम कर रहे; पर भाजपा ने फंसाया पेंच?

Jharkhand:ED का समन, MLA का इस्तीफा, क्या सच में मुख्यमंत्री प्लान-बी पर काम कर रहे हैं। पर भाजपा ने पेंच फंसाया है। झारखंड की राजनीति में एक इस्तीफे से हलचल पैदा हो गई है. सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक ने अचानक इस्तीफा (Jharkhand MLA Sarfaraz Ahmed Resigns) दिया तो भाजपा ने कारण बता सरकार में खलबली मचा दी

भाजपा का आरोप है कि गांडेय सीट से विधायक सरफराज अहमद (64) ने इस्तीफा दिया नहीं बल्कि दिलवाया गया है जिससे सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन वहां से विधानसभा चुनाव लड़ सकें. क्या सच में मुख्यमंत्री प्लान-बी पर काम कर रहे हैं

और क्या सीएम आगे इस्तीफा देने वाले हैं? ऐसे सवाल पिछले 24 घंटे से रांची के सियासी गलियारों में तैर रहे हैं. वैसे, ऐसी अटकलें तब से लगाई जा रही हैं जब से सीएम सोरेन को एक मामले में ED का समन आने लगा. अब रांची लैंड स्कैम केस में उन्होंने सातवीं बार ईडी के समन को नजरअंदाज किया है. हालांकि अब उनसे तारीख, समय और स्थान बताने को कहा गया है. इससे लग रहा है कि अब उन्हें ईडी के सामने जाना ही होगा.

अचानक विधायक का इस्तीफा आया तो गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झामुमो के इस कथित प्लान पर पेंच भी खड़ा कर दिया.

क्या फंस गए सोरेन?

हां, भाजपा सांसद ने कहा है कि झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए एक साल से भी कम समय रह गया है, ऐसे में गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव नहीं कराया जा सकता. उन्होंने इस संबंध में मुंबई हाई कोर्ट के एक फैसले का हवाला दिया. उन्होंने लिखा, ‘मुम्बई हाईकोर्ट के काटोल विधानसभा के निर्णय के अनुसार अब गांडेय में चुनाव नहीं हो सकता. काटोल सीट जब महाराष्ट्र में ख़ाली हुई तब विधानसभा का कार्यकाल 1 साल 50 दिन बचा था. राज्यपाल महोदय अगर कल्पना सोरेन जी कहीं से विधायक नहीं बन सकती हैं तो मुख्यमंत्री कैसे बनेंगी? झारखंड को चारागाह कांग्रेस बनाने की कोशिश कर रही है

 

 

 

 

 

Back to top button