Latestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय
Earthquake Today फिर थर्राई भारत की धरती, बिहार तथा प बंगाल में भूकंप के झटके

Earthquake Today:Earthquake Today फिर थर्राई भारत की धरती, बिहार तथा प बंगाल में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
बुधवार सुबह भारत में दो स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। बिहार के अररिया के साथ ही पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में 4.3 तीव्रता का भूकंप आया। अब तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने दोनों स्थानों पर भूकंप की पुष्टि कर दी है। आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, बुधवार सुबह बिहार के अररिया में भूकंप का झटका महसूस किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.3 रही। सुबह करीब 5.35 बजे यह भूकंप आया, तब अधिकांश लोग नींद में थे। भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर थी।
इस तरह, बुधवार तड़के पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में इतनी ही तीव्रता का एक और भूकंप आया। यहां भूकंप का केंद्र सिलीगुड़ी से 140 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में था।
बता दें, हाल के दिनों में भारत के विभिन्न शहरों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। खासतौर पर दिल्ली-एनसीआर इससे सटे इलाकों में कई बार जलजला महसूस हुआ है। गनीमत यह है कि कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है।








