Latestमध्यप्रदेश

Earthquake उमरिया और जबलपुर के आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके

Earthquake उमरिया और जबलपुर के आसपास के इलाकों में आज सुबह 11बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि जबलपुर और इससे लगे कुंडम, पनागर, चंदिया, शाहपुरा में भूकंप का कंपन महसूस हुआ। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। वहीं मौसम केंद्र भोपाल ने बताया कि जबलपुर के साथ ही उमरिया में भी भूकंप में भी भूकंप के झटके महसूस हुए।

जबलपुर संभाग के कई जिलों में आज 2 अप्रैल रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। बता दें कि सुबह घर से निकलते समय कुछ लोगों को भूकंप के झटके महसूस हुए जिसके बाद लोग घरों से बाहर आ गए। जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.6 नापी गई और इसका इपी सेंटर 23 किलोमीटर की गहराई पर था।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम