भोपाल में ड्रग तस्कर मछली परिवार से जुड़े लोगों के गन लाइसेंस होंगे कैंसल, क्राइम ब्रांच ने कलेक्टर को भेजा रिकॉर्ड
भोपाल में ड्रग तस्कर मछली परिवार से जुड़े लोगों के गन लाइसेंस होंगे कैंसल, क्राइम ब्रांच ने कलेक्टर को भेजा रिकॉर्ड
भोपाल में ड्रग तस्कर मछली परिवार से जुड़े लोगों के गन लाइसेंस होंगे कैंसल, क्राइम ब्रांच ने कलेक्टर को भेजा रिकॉर्ड। एमडी ड्रग्स में पकड़े गए यासीन अहमद और उसके परिवार के सदस्यों के शामिल होने के बाद क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मछली परिवार से जुड़े 15 लोगों के नाम भेजे हैं। जिनके नाम शस्त्र लाइसेंस हो सकते हैं। पत्र मिलने के बाद शस्त्र शाखा ने भी रिकार्ड खंगालना शुरू कर दिया है। इसके तहत पांच लोगों के शस्त्र मिलने का पता चला है, जिनको आठ शस्त्र रखने की अनुमति दी गई है।
भोपाल में ड्रग तस्कर मछली परिवार से जुड़े लोगों के गन लाइसेंस होंगे कैंसल, क्राइम ब्रांच ने कलेक्टर को भेजा रिकॉर्ड
इन शस्त्र लाइसेंस को निलंबित करने से पहले नोटिस जारी किए जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, अब तक शस्त्र शाखा को सोहेल, शहरयार, शफीक, शाहिद और शावेज के नाम शस्त्र लाइसेंस मिले हैं। जिन पर आठ शस्त्र चढ़े हैं। कौशलेंद्र विक्रम सिंह का कहना है कि क्राइम ब्रांच से मिली जानकारी के बाद अपराधों में लिप्त लोगों का रिकार्ड सर्च किया जा रहा है। जिनके नाम मिलेंगे, उनके शस्त्र निलंबित किए जाएंगे। जिले में अपराधों में लिप्त लोगों के लाइसेंस निलंबित किए जाते हैं।








