Thursday, April 9, 2026
Latest:
Latest

DRM Jabalpur Annual Wellness Assurance Checkup Camp: पमरे में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शि‍वि‍र का आयोजन

DRM Jabalpur Annual Wellness Assurance Checkup Camp: पमरे में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शि‍वि‍र का आयोजन कि‍या। रेलवे में स्वास्थ्य जाँच के लिए रेलकर्मियो एवं उनके परिवारजनों हेतु पश्चिम मध्य रेलवे पर केन्द्रीय चिकित्सालय, मण्डल चिकित्सालय, उप मण्डल चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य इकाईयाँ संचालित है। महाप्रबंधक  शोभना बंदोपाध्याय के मार्गदर्शन में पश्चिम मध्य रेल के केन्द्रीय चिकित्सालय के तत्वावधान में तीनों मंडलों के मण्डल चिकित्सालयों एवं स्वास्थ्य इकाइयों पर रेलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों हेतु समय-समय पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच शिवरों का आयोजन किया जाता है। इसी श्रृंखला में विगत दिनों प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक के निर्देशन में पश्चिम मध्य रेलवे में विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम एवं स्वास्थ्य जांच शिवरों का आयोजन किया गया।

केन्द्रीय चिकित्सालय में पॉइन्ट्समैन को प्राथमिक स्वास्थ्य शिक्षा की जानकारी दी गई एवं सीपीआर (हृदय रोग से सम्बंधित) प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

केन्द्रीय अस्पताल/जबलपुर में चिकित्सा निदेशक/केन्द्रीय अस्पताल/जबलपुर में वृहद् वार्षिक स्वास्थ्य जाँच शिविर रेलवे सुरक्षा बल हेतु आयोजन किया गया। उक्त जाँच शिविर में चिकित्सकों द्वारा उपस्थित रेलवे सुरक्षा बल के जवानों का पूर्ण स्वास्थ्य संबंधी जाँच की गई एवं जवानों को संबोधन में स्वास्थ्य जागरूकता, मधुमेह, कैंसर तथा कई बीमारियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

मण्डल रेलवे चिकित्सालय कोटा में रेलवे कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों हेतु मल्टीस्पेशलिटी स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इस स्वास्थ्य शिविर में सर्वोदय हॉस्पिटल फरीदाबाद के हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं हृदय रोग विशेषज्ञ ने निशुल्क अपनी सेवाएं प्रदान कर कर्मचारियों को लाभान्वित किया। शिविर में कुल 62 कर्मचारियों ने अपने स्वास्थ्य की जाँच करवाई।

Annual Wellness Assurance Checkup Camp के अंतर्गत पश्चिम मध्य रेल के सभी रेल अस्पतालों एवं सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में अधिकारियों /कर्मचारियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  पश्चिम मध्य रेल, जबलपुर

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम