वरिष्ठ भाजपा नेत्री मनोरमा पाठक के पुत्र डॉ. कार्तिकेय पाठक का निधन


कटनी। 26 जनवरी 2025। वरिष्ठ भाजपा नेत्री श्रीमती मनोरमा पाठक के बड़े पुत्र और दुबे कॉलोनी निवासी डॉ. कार्तिकेय पाठक का रविवार को अस्वस्थता के चलते निधन हो गया।

उनकी अंतिम यात्रा सोमवार, 27 जनवरी 2025 को सुबह 11 बजे उनके निज निवास, सोमनाथ मंदिर के पास, दुबे कॉलोनी, कटनी से मुख्य मुक्तिधाम के लिए प्रस्थान करेगी।

डॉ. कार्तिकेय पाठक के असामयिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है।

Exit mobile version