कोलकाता की घटना के विरोध में शहर के डाक्टर्स शाम 4 बजे निकालेंगे मौन कैंडल मार्च
कोलकाता की घटना के विरोध में शहर के डाक्टर्स शाम 4 बजे निकालेंगे मौन कैंडल मार्च

कटनी। पश्चिम बंगाल के कोलकाता में एक मेडिकल कालेज की डॉक्टर के साथ रेप और हत्या की घटना से देशभर के डॉक्टरों में गुस्सा है। मध्यप्रदेश के डॉक्टरों ने भी आज काम बंद रखने की घोषणा की है। जिसके तहत आज शाम 4 बजे मौन जुलूस निकाला जाएगा।
डॉक्टर्स एसोसिएशन ने कहा है कि कोलकाता बंगाल में एक डॉक्टर बहन के साथ बर्बरता पूर्वक अत्याचार एवं मर्डर हुआ है उसको लेकर हम समस्त Indian Medical Association Katni Branch के Doctorsअपना विरोध दर्ज करने हेतु मौन जुलूस निकाल निकालेंगे. इसमें सभी डॉक्टरों का सहयोग अपेक्षित है।
आज शाम 4 बजे Indian Medical एसोसिएशन के नेतृत्व में सभी डाक्टर्स के द्वारा दिलबहार चौक मंदिर से मिशन चौक तक मौन जुलूस निकाला जायेगा।
मिशन चौक पर, मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। सभी से उपस्थिति का आग्रह कियागया। जानकारी आईएमए अध्यक्ष डॉ हरीश बजाज ने दी।








