कोलकाता हत्याकांड के विरोध में शहर के डॉक्टर्स ने निकाला मौन जुलूस, जताया गुस्सा, दी श्रद्धांजलि
जूनियर महिला डॉक्टर क़े साथ हुयी घटना, कोलकाता हत्याकांड के विरोध में शहर के डॉक्टर्स ने निकाला मौन जुलूस, जताया गुस्सा दी श्रद्धांजलि

कटनी। कोलकाता में एक जूनियर महिला डॉक्टर क़े साथ हुयी जघन्य घटना के विरोध में कटनी शहर के डॉक्टर्स ने आज मौन जुलूस निकाला गुस्सा जाहिर करते दी दिवंगत डॉक्टर को श्रद्धांजलि दी। बता दें कि आईएमए ने घटना पर विरोध किया है।

पश्चिम बंगाल मे हुयी जूनियर महिला डॉक्टर क़े साथ रेप व हत्या की घटना क़े विरोध मे आज कटनी क़े इंडियन मेडिकल एसोसिएसन द्वारा मौन जुलुस निकाला जो की स्टेशन चौराहे से शुरू होकर सुभाष चौक थाना तिराहा नगर निगम क़े सामने से होते हुए मिशन मे समाप्त हुयी। अंत मे दिवंगत डॉक्टर क़ो केन्डील जलाकर श्रद्धांजलि दी गयी इस दौरान शहर क़े सीनियर डॉ महिला डॉक्टर नर्सिंग स्टॉफ सहित समाजसेवी जन उपस्थित रहेl
पीड़ित परिवार से शुक्रवार (16 अगस्त) को CBI ने बातचीत की
उधर कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के रेप-मर्डर मामले में पीड़ित परिवार से शुक्रवार (16 अगस्त) को CBI ने बातचीत की। परिवार ने अस्पताल के कुछ इंटर्न और डॉक्टर्स पर इस केस में शामिल होने का शक जताया है। CBI ने कहा कि पीड़ित परिवार ने कुछ नाम लिखाए हैं। हम अभी 30 लोगों से पूछताछ करेंगे।
CBI ने कहा कि आज दो पीजी ट्रेनी डॉक्टर और एक हाउस स्टाफ को पूछताछ के लिए बुलाया। घटना वाली रात ये लोग पीड़ित डॉक्टर के साथ ड्यूटी पर थे। राधागोविंद कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष को हिरासत में लिया है। उनसे भी पूछताछ होगी।
साथ ही एजेंसी गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय को घटना का सीन रिक्रिएट करने के लिए राधागोविंद कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल लेकर पहुंची। संजय को 9 अगस्त को ही गिरफ्तार किया गया था।
वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी आज नया आदेश जारी किया। मंत्रालय ने कहा कि मेडिकल संस्थानों को हेल्थकेयर वर्कर पर हमले के 6 घंटे के अंदर ही FIR दर्ज करानी होगी। मंत्रालय का ये फैसला मेडिकल कॉलेज में ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर मामले और 14 अगस्त को इसी कॉलेज में हुई हिंसा को लेकर आया।








