Food

किचन में बर्तन धोते वक्त रबड़ के दस्तानों का इस्तेमाल करती हैं? बर्तन धोने के बाद, उन्हें कैसे साफ करके रखती हैं? किचन के ग्लव्स को सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं है, उन्हें ऐसे साफ रखना चाहिए।

किचन में बर्तन धोते वक्त रबड़ के दस्तानों का इस्तेमाल करती हैं? बर्तन धोने के बाद, उन्हें कैसे साफ करके रखती हैं? किचन के ग्लव्स को सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं है, उन्हें ऐसे साफ रखना चाहिए।विदेश में घर और गार्डन के काम करते हुए ग्लव्स का सहारा लिया जाता है। ऐसा भारत में नहीं होता। हालांकि, अब धीरे-धीरे काफी लोग डिश वॉशिंग करते हुए ग्लव्स पहनने लगते हैं। इनका फायदा यह होता है कि यह साबुन में मौजूद केमिकल से हाथों को खराब होने से बचाते हैं। बार-बार हाथ गीले होने से उनमें ड्राइनेस बढ़ सकती है, इसलिए ग्लव्स पहनना एक सुरक्षित ऑप्शन है।

अब हाथों की देखभाल तो आप ग्लव्स से कर सकते हैं, लेकिन ग्लव्स को कैसे साफ रखते हैं या उनकी देखभाल करते हैं? अगर इन्हें साफ-सुथरी तरह से नहीं रखा गया, तो ये जल्दी खराब हो सकते हैं। बर्तन धोने के बाद इन्हें भी साफ करके और सुखाकर रखना चाहिए, ताकि आप इन्हें अगले दिन फिर से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए आज आपको बताएं कि इन डिश वॉशिंग रबड़ ग्लव्स को कैसे धोना चाहिए।

रियूजेबल ग्लव्स को कैसे धोएं

रबड़ के दस्ताने इसलिए पहने जाते हैं, ताकि आपके हाथ ड्राई न हों। हाथ की सुरक्षा के बाद ग्लव्स की सुरक्षा इसलिए जरूरी है क्योंकि इनमें कीटाणु पनप सकते हैं। ऐसे में इन्हें साफ करके रखना जरूरी हो जाता है।

ग्ल्वस के बाहरी हिस्से को साबुन या हल्के डिटर्जेंट और गर्म पानी से धोना उन्हें साफ रखने में मदद कर सकता है। गंदगी, कीटाणु और अन्य कार्बनिक पदार्थों को हटाने के लिए दस्तानों को आपस में रगड़ें या कपड़े से रगड़ें। बहते पानी के नीचे दस्तानों को अच्छी तरह से धोएं।

किचन में बर्तन धोते वक्त रबड़ के दस्तानों का इस्तेमाल करती हैं? बर्तन धोने के बाद, उन्हें कैसे साफ करके रखती हैं? किचन के ग्लव्स को सिर्फ पानी से धोना काफी नहीं है, उन्हें ऐसे साफ रखना चाहिए।

दस्तानों को उतारें और अपने हाथों को साबुन और पानी से धोएं।
दस्तानों को साबुन और पानी के मिश्रण में कुछ मिनट के लिए भिगोएं।
दस्तानों को अच्छी तरह हवादार जगह पर सूखने के लिए लटका दें। उन्हें मोड़ने और रखने से पहले सुनिश्चित करें कि वे पूरी तरह से सूख गए हैं।
फफूंदी को बढ़ने से रोकने के लिए साफ रबर के दस्तानों को सूखी जगह पर रखें।

दस्तानों को कब नहीं धोना चाहिए
ध्यान रखें कि सब्जियां काटते वक्त जिन डिस्पोजेबल दस्तानों का इस्तेमाल होता है, उन्हें धोने की जरूरत नहीं है, बस रियूजेबल डिश वॉशिंग ग्लव्स को ही धोना चाहिए।
रबर के दस्ताने का रंग उड़ जाने, उसमें क्रैक पड़ने या उसमें छेद होने या फटने पर उसे फेंक दें।

रबड़ के दस्ताने को कीटाणुरहित कैसे करें

कीटाणुनाशक ऐसे एजेंट होते हैं जो किसी भी तरह के कीटाणुओं को पनपने से रोकते हैं। इन दस्तानों को सैनिटाइज करना भी जरूरी होता है। इसके लिए इन चीजों का ध्यान रखें-

अपने दस्ताने धोने के बाद, चाहे वह लेटेक्स दस्ताने हों या अन्य मटेरियल के उन्हें पूरी तरह से सुखाना सुनिश्चित करें।
इसके बाद, ग्ल्वस के बाहरी हिस्से को सैनिटाइजिंग प्रोडक्ट्स से साफ करें।
इसके बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से धोना सुनिश्चित करें।

Back to top button